BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व मुख्य सचिव समेत 8 IAS अफसरों ने अब तक नहीं सौंपा है संपत्ति का ब्यौरा

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
पूर्व मुख्य सचिव समेत 8 IAS अफसरों ने अब तक नहीं सौंपा है संपत्ति का ब्यौरा
Share on FacebookShare on Twitter

राजेश तिवारी,

रांची: झारखंड के आठ ऐसे आइएएस अफसर हैं जिनकी संपत्ति का कोई लेखा-जोखा सरकार के पास नहीं है, क्योंकि, इनलोगों ने अब तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं सौंपा है. जबकि, 31 जनवरी तक सारे अफसरों को अपनी संपत्ति का लेखा-जोखा सरकार को सौंप देना था.

सबसे मजे की बात यह है कि संपत्ति‍ का ब्यौरा नहीं देने वालों की सूची में पूर्व मुख्य सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त समेत उच्च पद पर पदस्थापित कई अधिकारी शामिल हैं. इनमें से कई अफसर सेवानिवृत्त हो चुके हैं. इनमें वर्ष 1998 बैच के आइएएस अफसर ब्रजमोहन कुमार जो इस वर्ष 30 सितंबर 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इन्होंने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा अभी तक नहीं दिया है.

ब्रजमोहन कुमार वर्तमान में स्वर्णरेखा परियोजना में प्रशासक के पद पर रहे हैं. सरकार ने इन अधिकारियों को कई बार पत्र के माध्यम से ब्यौरा सौंपने को कहा, पर अब तक इन अधिकारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं सौंपा है. सरकार में उच्च पद पर रहते हुए सरकार के आदेश की अवहेलना करने का इससे अच्छा उदाहरण और क्या हो सकता है.

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने भी सूची सार्वजनिक की है:

संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त है. इनकी सूची अब केंद्र सरकार ने भी सार्वजनिक कर दी है. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले अधिकारियों की सूची अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर डाल दिया है.

ज्योत्सना वर्मा को भी सरकार ने कई बार पत्र लिखा:

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं आइएएस अफसर ज्‍योत्सना वर्मा को सरकार ने कई बार संपत्ति का ब्यौरा देने को लेकर पत्र लिखा पर उन्होंने ने आज तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा सरकार को नहीं सौंपा.

मजे की बात यह है कि ज्योत्सना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मनीला में पदस्थापित थी, पर वो नहीं लौटी. ज्योत्सना वर्मा झारखंड की पहली ऐसी आइएएस अफसर हैं, जिन्हें बर्खास्त किया गया था.

इन आइएएस अफसरों ने अब तक नहीं सौंपा है अपनी संपत्ति का ब्यौरा:

  • पूर्व मुख्य सचिव-राजबाला वर्मा
  • ज्योत्सना वर्मा-बर्खास्त
  • ब्रजमोहन कुमार
  • विनोद कुमार गुप्ता
  • विनोद शंकर सिंह
  • अरविंद कुमार
  • बिरसाई उरांव

राज्य में अफसरों का टोटा:

राज्य में आइएएस अफसरों का टोटा है. झारखंड में आइएएस अफसरों का 205 पद स्वीकृत है. इनमें 152 पद ही कार्यरत है. शेष 53 पद आज भी रिक्त हैं. आइएएस अफसरों की सेवानिवृत्ति हर साल हो रही है.

इस वर्ष के अंत तक नौ आइएएस अफसर सेवानिवृत्त की सूची भी हैं. इसका नतीजा यह है कि कई आइएएस अफसर दो-तीन विभागों के प्रभार में हैं. इनमें से दो अफसर विनोद कुमार 30 मई 2020 और जगतनारायण प्रसाद 31 मई 2020 को सेवानिवृत हो चुके हैं. इनके अलावा सेवानिवृत्ति की सूची में और सात आइएएस अफसर शामिल हैं, जो इस वर्ष के अंत तक सारे सेवानिवृत्त हो जायेंगे.

इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले आइएएस अफसरों के नाम:

अफसरों के नाम- सेवानिवृत्ति वर्ष

  • ब्रजमोहन कुमार-30 सितंबर 2020
  • विनोद कुमार-30 जून 2020
  • अनिल कुमार सिंह- 30 सितंबर 2020
  • रामाकांत सिंह-31 अक्टू0बर 2020
  • विनय कुमार राय-31 अक्टू0बर 2020
  • गणेश कुमार- 31 जुलाई 2020

इस माह सेवानिवृत्त हो चुके अफसरों के नाम:

  • अरविंद कुमार-30 मई 2020
  • अनिल कुमार राय-31 मई 2020
  • जगत नारायण प्रसाद-31 मई 2020

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द ही अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Next Post

नशे में धुत युवक ने भाई के ऊपर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, हालात गंभीर

Next Post
नशे में धुत युवक ने भाई के ऊपर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, हालात गंभीर

नशे में धुत युवक ने भाई के ऊपर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, हालात गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d