BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Updated: कोरोना का कहर, रांची में एक ASI समेत 8 नए मरीज की पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुई 91

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in समाचार
Updated: कोरोना का कहर, रांची में एक ASI समेत 8 नए मरीज की पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुई 91
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में सोमवार को फिर 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो गई है. इनमे राजधानी रांची के हॉटस्‍पॉट कहे जाने वाले हिंदपीढ़ी थाना के एएसआई भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ एक एंबुलेंस चालक भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है. इन आंकड़ों के साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्‍या 91 हो गई है. संक्रमितों में 5 पुरूष और 3 महिला हैं. इन आठ कोरोना पॉजिटिव में कडरू से 1, डोरंडा से 1, कांके से 1, रिम्स आइसोलेशन वार्ड से 1, रेलवे स्टेशन के पास से 1,हिंदपीढ़ी थाना के एएसआई समेत हिंदपीढ़ी से 2, सेवा सदन से 1 मरीज शामिल हैं. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इसकी पुष्टि की है.

 रांची, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, देवघर के बाद अब जामताड़ा में भी कोरोना ने दश्तक दे दिया है. कोरोना के बढ़ते मामले और दायरा ने सरकार के साथ राज्य,वासियों की चिंता बढ़ा दी है.

कब कब बढ़े मामले

 

31 मार्चः राज्य में पहला केस राजधानी के हिंदपीढ़ी में मिला था. यह 22 साल की मलेशियाई महिला थी. यह तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी.

2 अप्रैलः हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वो कुछ दिनों पहले कोलकाता से लौटा था.

5 अप्रैलः बोकारो से तीसरा केस सामने आया, जहां बांग्लादेश से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी. वो तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.

6 अप्रैलः राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक और महिला में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. पीड़ित महिला की उम्र 54 साल है. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. खबर है कि पीड़ित महिला राज्य की पहली संक्रमित मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी.

9 अप्रैलः झारखंड में एक साथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गयी. नये मरीजों में 4 बोकारो जिले के चंद्रपुरा इलाके के थे. 5 रांची के हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले थे. बाकारो के जिन व्यक्तियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, वह वहां पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे. रांची के हिन्दपीढ़ी मुहल्ले से जो नये मामले सामने आये हैं, वे सभी पहले से पीड़ित परिवार के सदस्य हैं. एक मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ से सामने आये थे.

11 अप्रैलः झारखंड एक साथ तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17 हो गयी. नये कोरोना संक्रमित मरीजों में रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला के एक-एक मरीज शामिल थे. मामले को लेकर कोडरमा डीसी रमेश घोलप का कहना था कि जिस मरीज को कोडरमा का बताया जा रहा है वह कोडरमा का नहीं बल्कि गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का है.

12 अप्रैलः झारखंड में कोरोना के दो और मरीजों की पुष्टि हुई. दोनों मरीज बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के दलाल टोला के रहने वाले थे. ये आपस में पिता-पुत्र थे. इन्हीं के परिवार के एक सदस्य की कोरोना से मौत हुई थी. नये मरीज मृतक के भाई और भतीजे हैं. इन दो नये मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हो गयी, जिनमें से दो की मौत हो गयी.

13 अप्रैलः झारखंड में 13 अप्रैल को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इन नये मरीजों में तीन रांची के हैं, जबकि एक बोकारो व एक गिरिडीह जिले का है. रांची के तीनों नये मरीज हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले हैं. तीनों मरीज हिन्दपीढ़ी के कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में थे. इनकी उम्र 35, 40 और 45 साल है. बोकारो जिले का जो मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है वह गोमिया प्रखंड के साड़म गांव का रहनेवाला है. उसकी उम्र 24 साल है. वहीं, गिरिडीह जिले में पायी गयी मरीज (60) उस मरीज की मां है जो कोडरमा में इलाज के दौरान जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

14 अप्रैलः झारखंड में 14 अप्रैल को तीन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें दो मरीज रांची के हिन्दपीढ़ी के थे. जबकि एक मरीज सिमडेगा जिले का था. तीनों नये मरीजों का तबलीगी कनेक्शन रहा है.

15 अप्रैलः धनबाद के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में कुल मामले 29 हो गये.

17 अप्रैलः रांची के हिंदपीढ़ी से तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें एक पति-पत्नी भी शामित थे. कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 32 हो गयी.

18 अप्रैलः धनबाद के एक रेल कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा हिंदपीढ़ी से पकड़े गये तबलीगी जमात से जुड़े एक और विदेशी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहनेवाला है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 34 हो गयी.

19 अप्रैलः झारखंड में सात लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें से छह रांची और एक सिमडेगा का है. रांची के छह मरीजों में एक बेड़ो और पांच हिंदपीढ़ी के हैं. राज्य में मरीजों की संख्या 41 हो गयी.

 

20 अप्रैल : बोकारो के साड़म में एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई जो कोरोना से ही जान गवां चुके व्यक्ति का भाई है. इसी दिन देर शाम दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इसमें एक रांची, एक देवघर और एक हजारीबाग का है.

 

22 अप्रैल : 4 और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें तीन रांची के व एक गढ़वा का है. रांची के मरीजों में हिन्दपीढ़ी निवासी 28 साल का युवक भी शामिल है जिसका भाई 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

 

23 अप्रैल : रांची में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें से 6 हिंदपीढ़ी का और एक बेड़ो का मामला है.

 

24 अप्रैल : देवघर के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. उसके कुछ घंटे बाद रांची के हिन्दपीढ़ी से दो और मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

 

25 अप्रैल : रांची में चार मरीज और पलामू में 3 मरीज मिले. रांची के मरीजों में 4 हिन्दपीढ़ी के व 1 कांटाटोली का. पलामू के तीनों मरीज लेस्लीगंज के.

26 अप्रैल : कुल 16  कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. इनमें पांच नर्सें भी शामिल. गढ़वा के दो बच्चे पॉजिटिव मिले जो पूर्व में मिले मरीज के बेटे हैं. एक मामला जामताड़ा से भी सामने आया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिफंड न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने उड्डयन मंत्रालय और DGCA से मांगा जवाब

Next Post

कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों ने किया नया खुलासा

Next Post
कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों ने किया नया खुलासा

कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों ने किया नया खुलासा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d