श्योपुर: जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नोवेल कोरोना वारयस कोविड-19 के अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों की बीमारी को रिकवर करने के दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे है.
इन प्रयासों के अंतर्गत आईसोलेट वार्ड में भर्ती श्योपुर, बडौदा, ढोढर क्षेत्र के कुल 08 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज कर दिये गये है.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा डिस्चार्ज किये गये मरीजो को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आईसोलेट वार्ड में निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई. साथ ही उनको सिविल सर्जन डाॅ आरबी गोयल के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से उपचार कराया.
आईसोलेट वार्ड में भर्ती मरीज आलोक कुशवाह पुत्र राजोली कुशवाह, रामसिहं पुत्र लक्ष्मण, देवाशु पुत्र प्रमोद चैहान, जगदीश पुत्र चेतराम जाटव, प्रमोद चैहान पुत्र ज्वार सिहं, बाॅबी पुत्र पट्टू, मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद इंसाफ एवं सोनू राठौर पुत्र जगदीश राठौर ने कोरोना को मात दे दी है. साथ ही उनको अस्पताल प्रबंधन ने उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की.

