BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, DSP समेत 8 पुलिस कर्मी शहीद

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, DSP समेत 8 पुलिस कर्मी शहीद

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, DSP समेत 8 पुलिस कर्मी शहीद

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए. एडीजी जय नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है. चार पुलिसकर्मी घायल भी हैं. घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है. पुलिस शातिर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई थी. मरने वालों में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और एसओ शिवराजपुर महेश यादव भी शामिल हैं.

बताया गया है कि विकास और उसके साथियों की फायरिंग में एसओ बिठूर, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी. दो सिपाहियों के पेट में गोली लगी जिन्हें गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है. कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है और कई पुलिसकर्मी लापता हैं.

गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी. बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास और उसके 8, 10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं.

एसओ कौशलेंद्र के एक गोली जांघ और दूसरी हाथ पर लगी. इसके अलावा सिपाही अजय सेंगर, अजय कश्यप, सिपाही शिवमूरत, दरोगा प्रभाकर पांडेय, होमगार्ड जयराम पटेल समेत सात पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं. सेंगर और शिवमूरत के पेट में गोली लगी. दोनों की हालत गंभीर है. सूचना के बाद कई थानों की फोर्स गांव पहुंची और घायलों को लेकर रीजेंसी अस्पताल लाया गया.

सूत्रों ने बताया कि जिस तरीके से हमला हुआ, उससे आशंका है कि बदमाशों को पुलिस की दबिश की भनक मिल गई थी. जिस कारण उन्होंने तैयारी करके पुलिस पर हमला किया. पुलिस ने बताया कि विकास दुबे खूंखार अपराधी है जिस पर 2003 में शिवली थाने में घुसकर तत्कालीन श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ला की हत्या का आरोप लगा था. बाद में वह इस केस से बरी हो गया था. इसके अलावा विकास पर प्रदेश भर में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं.

ये पुलिस कर्मी मुठभेड़ में शहीद हुए:

  • देवेंद्र कुमार मिश्र,सीओ बिल्हौर
  • महेश यादव,एसओ शिवराजपुर
  • अनूप कुमार,चौकी इंचार्ज मंधना
  • नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर
  • सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर
  • राहुल ,कांस्टेबल बिठूर
  • जितेंद्र,कांस्टेबल बिठूर
  • बबलू कांस्टेबल बिठूर

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट से निधन

Next Post

रिकार्ड: 2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक हुआ परिचालन

Next Post
रिकार्ड: 2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक हुआ परिचालन

रिकार्ड: 2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक हुआ परिचालन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d