BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 12किमी नयी सड़क बनेगी-आलमगीर आलम

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in समाचार
हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 12किमी नयी सड़क बनेगी-आलमगीर आलम
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रामीण विकास विभाग की 76.44 अरब की अनुदान मांग ध्वनिमत से पारित

रांची:- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवं दिन आज ग्रामीण विकास विभाग की 76 अरब 44 करोड़, 52 लाख रूपये से अधिक की अनुदान मांग को भाजपा सदस्यों के बहिर्गमन के बीच मंजूरी प्रदान कर दी गयी. इसके साथ ही भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी द्वारा लाये गया गया कटौती प्रस्ताव खारिज हो गया.

भोजनावकाश के बाद अनुदान मांग पर चर्चा की शुरूआत करते हुए श्री चंद्रवंशी ने कहा कि यदि सरकार विधायक मद की राशि को बढ़ाकर दस करोड़ रूपये कर दें, तो वे कटौती प्रस्ताव वापस ले लेंगे. वहीं सरकार की ओर से जवाब दे रहे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि वे अपने विधायक कोष से ही यदि दो करोड़ रूपये की राशि वापस देते है, तो विभाग से उनकी योजनाओं को पूरा करा दिया जाएगा. श्री आलम ने कहा कि सरकार की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों की अनुशंसा पर चालू वित्तीय वर्ष में आठ से बारह किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण कराया जाएगा, वहीं अगले वित्तीय वर्ष में भी दस किलोमीटर सड़क की मरम्मति और सुदृढ़ीकरण का काम विभाग की ओर से कराया जाएगा. संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्र्रमण काल में भी झारखंड सरकार ने बेहतरीन काम किया. लोगों की जान माल की सुरक्षा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया और अब विकास योजनाओं को गति देने का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वीर शहीद पोटो योजना के तहत सभी पंचायतों में खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया गया है, पहले वर्ष इस योजना के 1912 पंचायतों में खेल मैदान बनाने का काम चल रहा है, उसके अलावा बिरसा उद्यान योजना के तहत 2000 एकड़ में बागवानी का लक्ष्य रखा गया था, इसके विरूद्ध 2500 एकड़ में बागवानी किया जा चुका है. अनुदान मांग पर चर्चा में विधायक सीता सोरेन, ममता देवी, प्रदीप यादव, अमित यादव, विनोद कुमार सिंह, बैद्यनाथ राम और इरफान अंसारी ने हिस्सा लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केरोसिन ब्लॉस्ट मामले में पांचवीं मौत,सीएम ने आश्रित को मुआवजा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

Next Post

राज्य में उद्योग विकसित कर रोजगार उपलब्ध कराना लक्ष्य-मुख्यमंत्री

Next Post
धर्मगुरु बंधन तिग्गा और पत्रकार रविप्रकाश को सीएम राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता

राज्य में उद्योग विकसित कर रोजगार उपलब्ध कराना लक्ष्य-मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d