BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘HomeWork’ नहीं करने पर 8 साल की बच्ची को बेंत से पीटा और 450 बार करवाई उठक-बैठक

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in समाचार
‘HomeWork’ नहीं करने पर 8 साल की बच्ची को बेंत से पीटा और 450 बार करवाई उठक-बैठक

'HomeWork' नहीं करने पर 8 साल की बच्ची को बेंत से पीटा और 450 बार करवाई उठक-बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गृह कार्य (होमवर्क) ना करने पर आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर 450 उठक-बैठक कराने को लेकर एक निजी ट्यूशन शिक्षिका के खिलाफ यहां मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि बच्ची ठाणे जिले के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है. शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद वह इतनी बीमार पड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

नया-नगर पुलिस थाने के उप निरीक्षक सोहेल पठान ने बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर बताया कि शिक्षिका की पहचान लता के तौर पर हुई है.

इस घटना से करीब एक महीने पहले भी उसने गृह कार्य ना करने पर बच्ची के कथित तौर पर कपड़े उतरवा कर उसे बेंत से पीटा था.

अधिकारी ने बताया कि शिक्षिका ने शुक्रवार को गृह कार्य ना करने को लेकर बच्ची से 450 उठक-बैठक करने को कहा था. बच्ची शांति नगर के मीरा रोड इलाके की रहने वाली है.

उन्होंने बताया कि जब बच्ची ट्यूशन से घर लौटी तो उसकी मां ने देखा कि वह चल भी नहीं पा रही थी और उसके दोनों पैर सूज गए थे. इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने शनिवार को शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले महीने भी गृह कार्य ना करने पर शिक्षिका ने बच्ची के कपड़े उतरवा कर उसे बेंत से पीटा था. इसके बाद उसके पैर सूज गए थे.

पुलिस ने बताया कि उस समय जब बच्ची की मां ने शिक्षिका से इस बारे में सवाल किया था तो उसने उदासीन रवैया दिखाया था. शिकायत के आधार पर भादंस की धारा 324 और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तय फार्मूले पर ही हेमंत के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

Next Post

बच्चे की चाह में ससुरालवालों ने देवर से जबरन बनवाया संबंध, मुकदमा दर्ज

Next Post
बच्चे की चाह में ससुरालवालों ने देवर से जबरन बनवाया संबंध, मुकदमा दर्ज

बच्चे की चाह में ससुरालवालों ने देवर से जबरन बनवाया संबंध, मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d