*सभी युवक अपनी कार स्विफ्ट और क्रेटा लेकर 4 नवंबर को खूंटी से नेपाल के लिए हुए थे रवाना
*अन्य छह युवक नेपाल हवाई अड्डे के समीप होटल सुमित रेसिडेंसी में ठहरे हुए हैं. परिजन परेशान.
*काठमांडू के कोटेश्वर थाना पुलिस की हिरासत में हैं खूंटी के दोनों युवक- राहुल साहू और शुभम साहू
खूंटी: नेपाल घूमने गए खूंटी के 8 लड़के नेपाल में फंसे हैं जबकि उनमें से दो को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिन दो कारों से यह लड़के घूमने गए थे उन्हें नेपाल पुलिस ने चोरी की कार बताते हुए जब्त कर लिया है. इसी आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है.
युवकों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अपने संबंधियों को दी गई सूचना के मुताबिक नेपाल के कस्टम ऑफिसर दोनों को छोड़ने के एवज में ₹45 लाख नगद जमा करने कह रहे हैं. उन्होंने यह खबर देकर अपने घरवालों और परिचितों से उन्हें छुड़वाने की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार यह लड़के 2 कार से नेपाल घूमने गए थे लड़कों ने बताया कि वे मैप की मदद लेकर जिस रूट से नेपाल में प्रवेश किए वहां कोई चेक पोस्ट नहीं था इस कारण वे परमिट नहीं बनवा सके. काठमांडू के कोटेश्वर थाना पुलिस ने परमिट ना होने के कारण उन्हें रोक लिया इसके बाद उनकी कार को चोरी की बताते हुए दो लड़कों कर्रा रोड निवासी राहुल साहू और शुभम साहू को गिरफ्तार कर लिया.
साथ ही दोनों कारों JH 01 BT 1837 तथा JH 01 DC 0214 को जब्त कर लिया. साथ गए अन्य लड़कों में सचिन कुमार, गौरव कुमार, मोहम्मद दानिश, धीरज कुमार और विशाल कुमार शामिल है. इन लड़कों के नेपाल में फंसे होने की सूचना मिलने पर इनके परिजन परेशान हैं.

