BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मध्यप्रदेश, बंगाल व बिहार से खूंटी जिला में लाये गए 81 प्रवासी

खूंटी उपायुक्त द्वारा रेड जोन से आये 30 प्रवासियों को भेजा गया गवर्नमेंट क्वारंटाइन सेंटर, अन्य को होम क्वारंटाईन में रहने का दिया गया निर्देश

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in Uncategorized
मध्यप्रदेश, बंगाल व बिहार से खूंटी जिला में लाये गए 81 प्रवासी

मध्यप्रदेश, बंगाल व बिहार से खूंटी जिला में लाये गए 81 प्रवासी

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: लाॅकडाउन की वजह से अलग-अलग राज्यों व जिले में फंसे प्रवासियों को उनके गृह जिला में लाने हेतु गृह सचिव, भारत सरकार का आदेश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल व बिहार राज्य में फंसे खूंटी जिले के 81 प्रवासियों को बसों से खूंटी लाया गया.

सोमवार की सुबह खूंटी लाये गये 30 महिला पुरुष प्रवासियों में मध्यप्रदेश के रेड जोन जबलपुर से खूंटी प्रखंड के 07, रनिया प्रखंड का 01, कर्रा प्रखंड के 02, तोरपा प्रखंड के 03, अड़की प्रखंड के 01 व मुरहू प्रखंड के 16 प्रवासी शामिल हैं. वहीं सोमवार को अपराह्न पश्चिम बंगाल के बांकुरा से कर्रा प्रखंड के 34 अन्य बिल्डिंग एंड कन्सट्रक्शन कार्य से जुड़े महिला-पुरुष कामगारों को भी खूंटी लाया गया. इधर, रविवार की रात बिहार के सिवान जिले से तोरपा प्रखंड के 17 स्त्री-पुरुष कामगारों को खूंटी लाया गया.

सभी अप्रवासियों का जिला स्तर पर बिरसा कॉलेज स्टेडियम, खूंटी में स्थापित अस्थायी टेंट में प्रखंडवार लगाए गए टेबलों पर थर्मल स्क्रीनिंग व मेडिकल चेक अप किया गया.

थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रेड जोन (मध्यप्रदेश) से लाये गये 30 स्त्री-पुरुष प्रवासियों को गवर्नमेंट क्वारंटाइन में भेजा गया. वहीं बिहार के सिवान, बंगाल के बांकुरा से लाये गये तोरपा, कर्रा के सभी 51 कामगारों को होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया.

उपायुक्त, खूंटी सूरज कुमार ने सभी अप्रवासियों को 28 दिनों तक गवर्नमेंट क्वारंटाइन /होम क्वारंटाइन में रहने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति/महिला के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर रिशेप्सन सह प्रशिक्षण कोषांग के सौजन्य से सभी अप्रवासियों को कोविड-19 से बचाव व संक्रमण की फैलाव की रोकथाम के लिए होम क्वारंटाइन के दौरान बरती जानेवाली विशेष सावधानियों से अवगत कराया गया. उन्हें बताया गया कि होम क्वारंटाइन के लिए एक हवादार कमरा चुनें जिसमें टॉयलेट भी हो. अगर आप उस कमरे में अकेले नहीं रह पायें और आपके साथ कोई और भी हो तो दोनों में कम से कम एक मीटर की दूरी रखें. उन्हें सचेत किया गया कि आप दोनों व्यक्ति घर के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों से दूरी बनाकर रखें. बताया गया कि आपको कोरोना के संक्रमण का शक है तो सार्वजनिक समारोह, शादी, पार्टी आदि से 28 दिन या स्वस्थ होने तक शामिल नहीं हो. उन्हें सतर्क किया गया गया कि साबुन से हाथ धोएं और अल्कोहल वाले हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें. घर में पानी, बर्तन, तौलिया और सार्वजनिक उपयोग की अन्य चीज को न छुएं. मास्क लगाकर रहें. हर 8 घंटे में मास्क बदल दें. साथ ही होम क्वारंटाइन के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें.

जिला प्रशासन द्वारा खूंटी जिले के प्रवासी मजदूरों व अन्य व्यक्ति/महिला को गृह जिला में लाने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं. जिला स्तर के नोडल पदाधिकारियों द्वारा अन्य राज्यों व जिलों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक घंटे में होगी गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

ब्रेकिंग: बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट ठप, नहीं बन पा रही है टिकट

Next Post
ब्रेकिंग: बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट ठप, नहीं बन पा रही है टिकट

ब्रेकिंग: बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट ठप, नहीं बन पा रही है टिकट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d