BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

83 वर्षीय संन्यासी ने श्री राम मंदिर को दिया एक करोड़ का चंदा, 60 वर्षों से गुफा में रह रहे

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
83 वर्षीय संन्यासी ने श्री राम मंदिर को दिया एक करोड़ का चंदा, 60 वर्षों से गुफा में रह रहे
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या: अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ऋषिकेश नीलकंठ पैदल मार्ग पर गुफा में रहने वाले 83 वर्षीय संत स्वामी शंकर दास ने एक करोड़ रुपये का दान दिया है. स्वामी शंकर दास महाराज भी टाट वाले बाबा के नाम से मशहूर है. स्‍वामी शंकर दास ने अपने गुरु टाट वाले बाबा की गुफा में मिलने वाले श्रद्धालुओं के अनुदान से यह रकम जुटाई थी. स्वामी शंकर दास पिछले 60 वर्षों से गुफा में रह रहे हैं.

जब स्वामी शंकर दास बुधवार (जनवरी 27, 2021) के दिन एक करोड़ रुपए के चेक के साथ ऋषिकेश स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे, तो वहां के कर्मचारी हैरान रह गए. बैंक कर्मचारियों ने संत स्वामी शंकर दास के खातों की जांच की तो पाया कि उनका चेक सही था. दान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आरएसएस के पदाधिकारियों को बुलाया गया.

बुधवार को स्वामी शंकर दास महाराज ने एक करोड़ रुपये का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ जिला संघचालक सुदामा सिंगल को सौंपा. चेक सौंपते समय स्वामी शंकर दास ने कहा कि उन्होंने यह निधि केवल श्रीराम मंदिर के लिए जमा की थी.

शंकर दास महाराज का जीवन बहुत ही सरल है. उन्होंने अपने जीवन के 60 साल एक गुफा में बिताए हैं. उनके गुरु टाट वाले थे, जो कि महर्षि महेश योगी, विश्व गुरु महाराज और मस्तराम बाबा के समकालीन थे. वेद निकेतन के महामंडलेश्वर स्वामी विजयानंद सरस्वती ने कहा कि बाबा स्वामी शंकर दास महाराज, जिनके पास सिर्फ एक बोरी थी, ने सभी सुख-सुविधाओं को त्याग दिया था. वह पिछले 40 वर्षों से श्री राम मंदिर के लिए पैसा जुटा रहे हैं.

यमकेश्वर प्रखंड के मणिकूट पर्वत की तलहटी पर बसे हुए पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में इस गुफा में कई वर्षों से श्रद्धालु आकर दान और चढ़ावा दिया करते थे. इस दौरान टाट वाले बाबा मंदिर के लिए धन संग्रह करते रहे. अब समय आने पर अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए जा रहे धन में सन्यासी ने एक करोड़ रूपए समर्पण निधि में दान कर दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ईमानदार देशों में भारत 86वें नंबर पर, लिस्ट जारी

Next Post

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन

Next Post
शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d