दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए जहाज खरीदे जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शनिवार को एक बार फिर हमला बोला और एक वीडियो साझा कर कहा कि मोदी को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है, सैनिकों की नहीं.
राहुल ने चीन और भारत के बीच पिछले कई महीनों से लद्दाख सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर पीएम मोदी पर लगातार हमलावर रहे हैं . केरल के वायनाड से सांसद राहुल ने शनिवार को अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में कथित तौर पर ‘ एक ट्रक के भीतर बैठे कुछ जवान आपस में बात कर रहे हैं. उनसे में एक जवान यह कहता है कि ‘नॉन बुलेटप्रूफ गाड़ी में भेजकर हमारी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है.’
कांग्रेस नेता ने वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा है, ‘ हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और पीएम के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज! क्या यह न्याय है?’ राहुल ने गुरुवार को भी प्रधानमंत्री के लिये जहाज खरीदने पर निशाना साधा था और कहा कि पीएम को सिर्फ अपनी छवि की फिक्र है.

