BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर में 85 मिमी बारिश, बोकारो में 2.5 सीएम तक की ओलावृष्टि, दो मार्च को फिर बारिश की संभावना

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in Uncategorized
देवघर में 85 मिमी बारिश, बोकारो में 2.5 सीएम तक की ओलावृष्टि, दो मार्च को फिर बारिश की संभावना

देवघर में 85 मिमी बारिश, बोकारो में 2.5 सीएम तक की ओलावृष्टि, दो मार्च को फिर बारिश की संभावना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य में कल साइक्लोनिक सर्कुलेशन का व्यापक असर देखने को मिला. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक बारिश 85 मिमी देवघर में हुई, वहीं बोकारो जिले में कहीं-कहीं 2.5 सेंटीमीटर तक की ओलावृष्टि हुई.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के उत्तरी-पूर्व भागों में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. वहीं अगले 48 घंटे के दौरान रात का तापमान दो से तीन डिग्री गिरने की संभावना है. अगले चार दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जबकि 2 मार्च को उत्तर पूर्वी तथा मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है.

राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. वहीं व्रजपात से राज्य में चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. इससे फसलों को काफी नुकसान भी हुआ है. राज्य में सबसे अधिक देवघर में 34 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि राजधानी रांची में तीन मिलीमीटर और डाल्टनगंज में लगभग दस मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

पलामू, गढ़वा और हजारीबाग जिले में भारी ओलावृष्टि की खबर है. गढ़वा जिले के मझिगांव और बरडीहा प्रखंड में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है. पलामू में भारी ओलावृष्टि को देखते हुए उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने चैनपुर प्रखंड की सेमरा पंचायत जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया.

उन्होंने सभी मुखिया को निर्देश दिया है कि आपदा कोष से आपदा पीड़ित सभी लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करें. इसके अलावा सभी मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था करने का भी निर्देश उपायुक्त ने दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय सेना अब सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाती: रक्षा मंत्री

Next Post

दंगाईयों की मौत पर मुआवजा नहींः योगी आदित्यनाथ

Next Post
दंगाईयों की मौत पर मुआवजा नहींः योगी आदित्यनाथ

दंगाईयों की मौत पर मुआवजा नहींः योगी आदित्यनाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d