झारखंड के हिंदपीढ़ी, तेलो और विष्णुगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील. युद्धस्तर पर किया जा रहा इलाके को सेनिटाइज करने का काम। बड़े पैमाने पर लोगों की हो रही है स्क्रीनिंग.
साहेबगंज जिले के राजमहल थाना के शौचालय में दुष्कर्म के आरोपी युवक ने फांसी लगाकर दी जान। सोमवार को पुलिस ने उसे किया था गिरफ्तार. देर रात हाजत के अंदर अपने शर्ट का बाजू फाड़कर उसी से लगाई फांसी.
दाल-भात केंद्र और मुख्यमंत्री दीदी किचन की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही झारखंड सरकार. गरीब और असहायों को दाल-भात केंद्र एवं मुख्यमंत्री दीदी किचन सहित अन्य माध्यमों से उपलब्ध कराया जा रहा है भोजन.
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बने क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हुआ फरार. रात चादर की रस्सी बनाकर खिड़की के रास्ते से भागा. संक्रमित के भागने की खबर मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप। पकड़ने के लिए चल रहा अभियान.
पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में 354 की वृद्धि और 5 लोगों की हुई मौत. पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर हो गई 4421, इनमें 3981 सक्रिय मामले, इलाज के बाद 325 हो गये ठीक, 114 लोगों की हुई मौत.