उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार काफी सख्ती बरत रही है. इसका एक नूमना आज तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बीपीओ सेंटर से 88 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए.
इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सेंटर से संक्रमित सामने आने के बाद सीएम हेल्पलाइन 1076 में काम कर रही कंपनी को नोटिस भेजा गया है. इस कंपनी का नाम स्योरविन बीपीओ (Surevin BPO Service Pvt Ltd) बताया जा रहा है.
इस कंपनी को सीएमओ ऑफिस की तरफ से नोटिस दिया गया है. इस कंपनी पर लॉकडाउन के गाइडलाइन को ना मानने का आरोप लगा है.
इस कंपनी को दिए गए नोटिस में सीएम कार्यालय की तरफ से तीन मुख्य सवाल पूछे गए हैं. पहला ये कि क्या ऑफिस में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क का इस्तेमाल किया गया था. अगर नहीं किया गया तो लापरवाही क्यों की गई?
दूसरा ये कि क्या एक ही समय पर सभी कर्मचारियों को दफ्तर में बुलाया गया? हां, तो क्यों और आखिरी ये कि कंपनी ने कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का पालन क्यों नहीं किया?
बताते चले कि यूपी में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन इस बीच एक राहत की खबर यह भी है कि यहां मरीजों के ठीक होने की रिकवरी रेट भी बढ़ गयी है.

