स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की टेस्टिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश
रांची:- रांची के उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार आज गोपनीय शाखा के कॉन्फ्रेंस हॉल में कोविड 19 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ बुण्डू उत्कर्ष गुप्ता द्वारा की गई. बैठक में कोविड 19 टेस्टिंग रेट को बढ़ाने हेतु कार्य योजना तैयार किया गया. इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से सभी थानों को नोटिस निर्गत कर सभी रेस्टोरेंट, सभी बड़े दुकान/संस्थान के प्रबंधक को 8अप्रैल तक अपने अधीनस्थ कर्मिचारियों का कोविड टेस्टिंग करा लेने का तामिला करा लेने का निर्देश दिया गया. बिल्डर एसोसिएशन, ऑटोरिक्शा यूनियन इत्यादि को भी कोविड टेस्टिंग कराने सम्बन्धी निदेश निर्गत करने का निदेश दिया गया. साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक को सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलो तथा कॉलेजो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करने को कहा गया.
छत्तीसगढ़ से आने वाले सभी बसों के सवारियों का टेंस्टिंग करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए आईटीआई बस स्टैंड में मजिस्ट्रेट के साथ मेडिकल टीम को 31.03.21 से भेजने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी,रांची, एडीएम नक्सल, डीएससी,रांची, डीपीएम,डीएओ, डीडब्लयुएस, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

