BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 5000 केंद्रों में 6 लाख 20 हजार स्टूडेंट अपीयर होंगे

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 5000 केंद्रों में 6 लाख 20 हजार स्टूडेंट अपीयर होंगे
Share on FacebookShare on Twitter

मोहाली ( पंजाब): मंगलवार से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई. परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दोनों परीक्षाओं के लिए 5 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में कुल 6 लाख 20 हजार स्टूडेंट अपीयर होंगे. वहीं, परीक्षा के लिए 23 हजार 5 सौ से अधिक निगरान स्टाफ तैनात किया गया है और परीक्षा पर नजर रखने के लिए 3,200 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं.

इस दौरान फ्लाइंग स्क्वायड की ड्यूटी अलग से होगी. वहीं, परीक्षा के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. कंट्रोल रूम पर विद्यार्थी अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत कर सकते हैं.

इसके साथ ही पीएसईबी ने परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली है. इस बार हर परीक्षा केंद्र में 125 विद्यार्थी बैठेंगे. वहीं, बोर्ड की ओर से सभी प्रश्न पत्र एडवांस में बैंक लॉकरों में रखवा दिए गए हैं. संबंधित प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक ले जाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं.

वहीं, इस बार परीक्षाओं का रिजल्ट भी तय समय से निकाला जाए, इसके लिए भी तैयारियां पूरी की गई हैं. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से टैंपलेंटस तैयार किए गए हैं. जिसके माध्यम से पेपर चेक करने वाले टीचर ऑनलाइन ही अपने फार्म भरकर बोर्ड को भेज पाएंगे. यह सारा प्रोसेस बार कोडिंग के तहत होगा. प्रैक्टिकल और सीसीई अंक भी तुरंत बोर्ड को भेजे जाएंगे. बोर्ड की तरफ से परीक्षा की सारी सारी मशीनरी दुरुस्त रखी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Next Post
जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d