BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहली बार 9 मुक्केबाजों ने किया ओलंपिक के लिए क्वालीफाई, 4 महिला बॉक्सर

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in समाचार
पहली बार 9 मुक्केबाजों ने  किया ओलंपिक के लिए क्वालीफाई, 4 महिला बॉक्सर
Share on FacebookShare on Twitter

रोहतक:  पहली बार भारत की ओर से 9 भार वर्ग में मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. यह ओलंपिक भारतीय मुक्केबाजी जगत के लिए खास रहने वाला है वहीं, चार भार वर्ग में मई में ऑल वर्ल्ड क्वालीफायर में एक और मौका मिल सकता है. इसके अलावा अगर इन चार भार वर्ग में कोई खिलाड़ी रह जाता है तो उसे वाइल्ड कार्ड एंट्री से भी मौका मिलने की उम्मीद है.

बता दें कि 2012 में जैसे मैरीकॉम को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी, एक एंट्री वैसे भी भारत के खाते आने की संभावना है. यानी भारत का मुक्केबाजी दल इस बार पूरे 13 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकता है. जॉर्डन की राजधानी अमान में 11 मार्च तक हुए एशियन/ओसनिया ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की ओर से 13 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए.

जिनमें 9 खिलाड़ियों ने कोटा हासिल करने में सफलता प्राप्त की. जिनमें पांच में से चार महिला व आठ में से पांच पुरुष खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक टिकट हासिल करने में कामयाब रहे. इससे पहले 2012 में सबसे अधिक आठ मुक्केबाजों का दल ओलंपिक में गया था. जिसमें सात ने क्वालीफाई किया था और एक खिलाड़ी को प्रदर्शन के आधार पर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी.

इन खिलाड़ियों ने किया है क्वालिफाई
अमित पंघाल (52), मनीष कौशिक (63), विकास कृष्ण यादव (69), आशीष कुमार (75), सतीश कुमार (91प्लस), मैरीकॉम (51), सीमरन जीत कौर (60), लोवलिना (69), पूजा रानी (75).

चार महिला मुक्केबाजों ने किया पहली बार  क्वालिफाई

भारत की ओर से अब तक केवल मैरीकॉम ही ऐसी मुक्केबाज रही है, जिन्होंने ओलंपिक में क्वालीफाई किया है. उन्होंने 2012 में पहली बार में ही ब्रांज मेडल जीता था. इसके बाद 2016 में केवल तीन पुरुष बॉक्सर ही क्वालीफाई कर पाए थे. लेकिन इस बार चार महिला बॉक्सर यानी 51 किलोग्राम में मैरीकॉम, 60 किलोग्राम में सिमरनजीत कौर, 69 किलोग्राम में लोवलिना और 75 किलोग्राम में पूजा रानी ने क्वालीफाई किया है. वहीं 57 किलोग्राम भारवर्ग में अब भी चांस बचा है.

हरियाणा से है 9 में से चार बॉक्सर 
क्वालीफाई करने वाले 9 मुक्केबाजों में से चार खिलाड़ी हरियाणा के है. जो हरियाणा के लिए भी ऐतिहासिक है. हरियाणा की ओर से अमित पंघाल ने 52 किलोग्राम वर्ग में, 63 किलोग्राम में मनीष कुमार, 96 किलोग्राम में विकास कृष्ण यादव और 75 किलोग्राम में पूजा रानी ने क्वालीफाई किया है. इससे पहले हरियाणा की ओर से 2008 और 2012 में तीन-तीन हरियाणियों ने ओलंपिक कोटा हासिल किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत से कीटनाशक आयात करने से इमरान खान ने किया नामंजूर

Next Post

10 दिन के अंदर गिर जाएगी कमलनाथ सरकार: BJP

Next Post
10 दिन के अंदर गिर जाएगी कमलनाथ सरकार: BJP

10 दिन के अंदर गिर जाएगी कमलनाथ सरकार: BJP

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d