BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस के 9 विधायक नाराज, तीन विधायक दिल्ली गये

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में अहमद पटेल व केसी वेणुगोपाल से मुलाकात

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in समाचार
कांग्रेस के 9 विधायक नाराज, तीन विधायक दिल्ली गये
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार के कामकाज से कांग्रेस के 9 विधायक नाराज बताये जा रहे है, इनमें से तीन विधायक केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात को रखने के लिए दिल्ली भी पहुंच चुके है.

कांग्रेस के नाराज नौ विधायकों में अभी तीन विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और राजेश कच्छप ही मुखर नजर आ रहे है. ये तीनों विधायक राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की अगुवाई में दिल्ली पहुंच चुके है और दो दिनों से दिल्ली में ही कैंप कर रहे है. कांग्रेस विधायकों की नाराजगी सरकार के कामकाज के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी आर.पी.सिंह से भी है. इन विधायकों को ऐसा महसूस हो रहा है कि कांग्रेस प्रभारी ही सरकार और मंत्रियों पर दबाव बनाने की उनकी हर कोशिश विफल कर दे रहे है. इसलिए दिल्ली गये इन विधायकों ने कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात करने की जगह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की. इन नेताओं की कोशिश है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मिलकर अपनी बात रख सके, हालांकि कोरोना संक्रमण काल के दौरान अभी इन विधायकों की पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात संभव नहीं हो पायी है.

प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पार्टी के कुछ विधायकों ने अपनी नाराजगी से पूर्व में ही सरकार को अवगत कराने का काम किया, इन विधायकों का कहना है कि वे सरकार में शामिल है, लेकिन क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं में उनकी सुझाव की अनदेखी जा रही है. जबकि कुछ विधायकों की इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जिले-प्रखंडों में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों की नियुक्ति में उनकी पैरवी भी को भी दरकिनार कर दिया जा रहा है. ऐसे विधायकों की कांग्रेस कोटे से सरकार में शामिल चारों मंत्रियों डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल से भी खासी नाराजगी है. कांग्रेस विधायकों का कहना है कि कम से कम पार्टी कोटे से सरकार में शामिल मंत्रियों द्वारा उनके क्षेत्र में विशेष ध्यान देना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेना की महिला मिलिट्री पुलिस के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त तक

Next Post

Corona Update Jharkhand: 226 नये कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर 9894 हुई

Next Post
कोरोना का कहर जारी: हजारीबाग DRDA डायरेक्टर समेत 10 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि

Corona Update Jharkhand: 226 नये कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर 9894 हुई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d