BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिम्स से 9 कोरोना मरीज हुए ठीक, जीत की तरफ बढ़ रहे है कदम

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in समाचार
रिम्स से 9 कोरोना मरीज हुए ठीक, जीत की तरफ बढ़ रहे है कदम

रिम्स से 9 कोरोना मरीज हुए ठीक, जीत की तरफ बढ़ रहे है कदम

Share on FacebookShare on Twitter
  • सभी की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, जिला प्रशासन ने दी शुभकामनाएं

  • उपायुक्त ने कहा, धीरे-धीरे नए मरीजों की संख्या में गिरावट एवं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ेगी

  • आमजनों से की अपील, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, दिलों में दूरियां न बनाएं

रांची: गुरुवार को रांची के रिम्स अस्पताल से कोरोना के 9 मरीज ठीक हो कर निकले हैं. इन सभी की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई है. इस खबर से जिला प्रशासन सहित उन मरीजों के परिवार वालों में खुशी है साथ ही सभी ने एक स्वर में ठीक हो कर निकले मरीजों के लिए कहा, “आप हैं विजेता”. रिम्स रांची में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ 09 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

गुरुवार को कोरोना ड्यूटी पर लगे जिला प्रशासन एवं रिम्स कर्मियों के चेहरे पर अचानक मुस्कान की लकीरें देखने को मिली जब रिम्स से यह खबर आई कि एक साथ 09 मरीजों की कोविड-19 सैंपल रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आई है और ये सभी 09 संक्रमित कोरोना मुक्त घोषित किए जाते हैं.

रिम्स के कोरोना वार्ड में तैनात डॉक्टरों की टीम ने यह खबर सुनी तो वो खुशी से फूले नहीं समाए. उन्होंने कहा कि, जब भी कोई मरीज यहां से ठीक हो कर निकलता है तो यह हमारे लिए किसी जीत से कम नहीं होती है. यह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत की तरफ बढ़ रहे हमारे कदमों का एक नमूना है. हम जल्द ही पूरी रांची से कोरोना को खत्म कर देंगे.”

उपायुक्त, रांची राय महिमापत रे ने कहा, “यह हमारे जिला के लिए एक अच्छी एवं पॉजिटिव खबर है. हम उस दौर में हैं जहां ‘नेगेटिव’ होना खुशी की बात हो गई है लेकिन जल्द ही हम सभी कोरोना के खिलाफ़ इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे और पूरे जिला भर को इससे मुक्त कर पॉजिटिव डायरेक्शन में आगे बढ़ेंगे.”

“मेरा सभी रांचीवासियों से अपील है कि कोरोना से बचें, दूसरों को भी बचाएं, सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें लेकिन दिलों में दूरियां न बने, इस बात का हमेशा ध्यान रखें. साथ ही, ठीक हो कर लौटने वाले मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक दुर्व्यवहार न पनपे इसके लिए खुद और दूसरों को भी जागरुक करें.”

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची ने ठीक हो कर लौटने वाले मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अगर सरकार, जिला प्रशासन, अस्पतालकर्मी कोरोना वॉरियर हैं तो आप हमारे ध्वजारोहक हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिना खान ने कहा, लॉकडाउन में रमजान एक वरदान

Next Post

दर्दनाक: 15 घंटो के अंदर देश में 3 अलग-अलग बड़ी दुर्घटना हुई, 8 की मौत, 28 गंभीर

Next Post
दर्दनाक: 15 घंटो के अंदर देश में 3 अलग-अलग बड़ी दुर्घटना हुई, 8 की मौत, 28 गंभीर

दर्दनाक: 15 घंटो के अंदर देश में 3 अलग-अलग बड़ी दुर्घटना हुई, 8 की मौत, 28 गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d