लखीसराय: लखीसराय में एक बार फिर 9 कोरोना वायरस संक्रमित मामले सामने आए हैं. सभी संक्रमित मरीज लखीसराय के विभिन्न क्षेत्रों से मिले हैं जिनमें चानन, पिपरिया एवं बड़हीया प्रखंड के हैं.
लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अन्य राज्यों से आने वाले लोग होम क्वारंटाइन के नाम पर इधर-उधर घूम रहे हैं.
चानन से चार, रामगढ़चौक से एक और बड़हिया से चार मामले सामने आए हैं. चानन में मिले चार पॉजिटिव मरीज सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. यह सभी कुछ दिनों पूर्व ही दूसरे राज्यों से आए हैं.
आने के बाद सब पहले सदर अस्पताल पहुंचे और जांच करा कर अपने घर चले आते थे. वहीं बड़हिया के चार मरीज बंगाल से आए थे. ये सभी एक कंपनी में काम करते हैं. दो दिन पहले लखीसराय पहुंचे थे. इनलोगों ने भी कोरोना टेस्ट कराया था.
जांच के बाद सभी में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई. ये सभी भी जांच के बाद अपने घर चले गए थे. पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर सदरअस्पताल में ही सबों की ट्रूनेट मशीन से जांच की जाएगी.

