BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

9 दिवसीय शारदीय नवरात्र प्रारंभ, माता के नौ रूपों की होती है पूजा

by bnnbharat.com
September 29, 2019
in Uncategorized
9 दिवसीय शारदीय नवरात्र प्रारंभ, माता के नौ रूपों की होती है पूजा

9 day Shardiya Navaratri begins, worship of nine forms of Mata

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का नाै दिनों तक चलने वाला त्योहार शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है. रविवार को नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना हो रही है. हिक्का चक्रवाती तूफान के कारण पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इससे आम और खास हर कोई हलकान-परेशान है. लोगों ने माता शैलपुत्री की पूजा करते हुए इस प्रलयंकारी बारिश से बचाने के लिए याचना की.

धनबाद कोयलांचल के समस्त पूजा पंडालों, मंदिरों, घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम रूप शैल पुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है. अब नौ दिनों तक माता के सभी नौ रूपों की पूजा करने के साथ साथ मां दुर्गा का आह्वाहन किया जाएगा.

जिले के तेलीपाड़ा दुर्गा मण्डप , खड़ेश्वरी मंदिर , शक्ति मंदिर, दुखहरणी मंदिर, मां लिलाैरी स्थान, मां कल्याणेश्वरी समेत माता के सभी मंदिरों में पूजा हो रही है. मंदिरों को विशेष रूप से सजाया भी गया है. लोग घरों में भी कलश स्थापित कर मां की पूजा कर रहे हैं. शंख ध्वनि और मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय हो गया है. नवरात्रि त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व है. ये त्योहार देश के कोने-कोने में मनाया जाता है. इस पर्व में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दौरान लोग 9 दिनों तक उपवास भी रखते हैं. नवरात्रि में नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन ही कलश स्थापना की जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Next Post

खूंटी में सीएम के आगमन को लेकर की गयी बैठक

Next Post
खूंटी में सीएम के आगमन को लेकर की गयी बैठक

खूंटी में सीएम के आगमन को लेकर की गयी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d