पलामू: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बाजार में अचानक आग लग गई. इस भयंकर आग में कपड़ा, मोबाइल, स्टेशनरी समेत 9 दुकानें जलकर राख हो गईं.
तीन वर्ष पहले भी दुकानें जलीं थीं, इस दौरान एक दुकानदार भी जिंदा जल गया था. तीन वर्ष बाद फिर से उन्हीं दुकानों में आग लगने से हड़कंप मचा है.

