BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डायन बताकर 3 महिलाओं के काटे बाल, 9 लोग गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in Uncategorized
डायन बताकर 3 महिलाओं के काटे बाल, 9 लोग गिरफ्तार

डायन बताकर 3 महिलाओं के काटे बाल, 9 लोग गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हथौड़ी गांव के लोगों द्वारा अमानवीय घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. दरअसल, हथौड़ी थाना क्षेत्र में डायन का आरोप लगाकर तीन महिलाओं के ग्रामीणों ने बाल काट दिए. महिलाओं को निर्वस्त्र भी कर दिया. बाद में तीनो महिलाओं को गांव में घुमाया गया. साथ ही उन्हें गंदा भी खिलाया गया.

भीड़ में ग्रामीणों ने महिलाओं को मैला पिलाया और लोग वीडियो बनाते रहे. इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. कथित पंचों की धमकी से पीड़ितों ने गांव छोड़ दिया है.

यह घटना हथौड़ी गांव की एक महिला और उसकी दो रिश्तेदार के साथ हुई है. गांव के कुछ लोगो ने तीनों महिलाओं पर तंत्र मंत्र सीखने का आरोप लगाकर पंचायत बुलाई. वहां पंचों ने बाल काटने और गंदा खिलाने का फरमान सुनाया.

महिलाएं अपने को निर्दोष बताते हुए गुहार लगा रहीं थी. लेकिन पंचों ने एक नहीं सुनी. पंचों ने पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम की धमकी दी. इसके बाद महिलाएं गांव छोड़कर चली गई.

इस घटना के मामले में ADG पटना जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘कल मुजफ्फरपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के मामले को पुलिस ने तुरंत संज्ञान में लिया. 15 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ नामज़द कांड दर्ज़ करके 9 व्यक्तियों की अभी तक गिरफ्तारी की जा चुकी है. ये 9 वो लोग थे जो इस कांड को करने में सक्रिय रूप से शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रोफेशनल कांग्रेस ने गरीबों के बीच बांटे राशन सामग्री

Next Post

CBI ने क्लर्क को 3000 घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

Next Post
CBI ने क्लर्क को 3000 घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

CBI ने क्लर्क को 3000 घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d