मशीन में आई गडबडी के कारण अक्सर भारी विपत्ति का सामना करना पद जाता है. कई बार तो हलके में परेशानी टल जाती है तो कई बार जान के लाले पड़ जाते है. ऐसे ही एक मामले में आईआईटी आईएसएम के लोअर ग्राउंड की हाई मास्ट लाइट की जांच करने पहुंचे साईट इन्चार्ज प्रीतम कुमार के साथ हुआ. गुरुवार की रात 11 बजे आईआईटी के लोअर ग्राउंड में लगाई जा रही हाई मास्ट लाइट की जांच करते समय साइट इंचार्ज मोटर ट्रॉली की मदद से ऊपर गए। 90 फीट की ऊंचाई पर ट्रॉली जाम हो गई। बहुत प्रयास के बाद भी ट्रॉली नहीं चली. रात 12 बजे धनबाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संसाधन के अभाव में रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। इस दौरान साइट इंचार्ज प्रीतम कुमार को पूरी रात ऊपर ट्राली पर ही गुजारनी पड़ी। रांची से अग्निशमन विभाग की हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ी पहुँचने के बाद साइट इंचार्ज को नीचे उतारा जा सका.

