Kolkata:– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के पहले चरण के मतदान से बंगाल बीजेपी (Bengal BJP) के नेता उत्साहित हैं. बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijyavargiya) ने दावा किया कि 90 % बूथों पर सही वोटिंग हुई है. 40 साल के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ है. शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उन्हें स्वच्छ मतदान कराने के लिए धन्यवाद दिया.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “पहले चरण के चुनाव में कम रीगिंग हुई है. मतदाताओं ने 90 फीसदी बूथ पर निर्भीकता से मतदान किया है. 40 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है.”
टीएमसी आतंक पैदा करने की कर रही है कोशिश
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “शत प्रतिशत मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें.

