बिहार: बिहार में गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में कहला नहर के निकट अपराधियों ने दवा व्यवसायी के कर्मचारी से 90 हजार रूपये लूट लिये.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरौली बाजार स्थित दवा दुकान का कर्मचारी धर्मनाथ बैठा कल देर शाम दुकान के लिये दवा खरीदेने के लिये जा रहे थे तभी कहला नहर के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी उनके पास से रूपया से भरा थैला छीनकर फरार हो गये. बैग में 90 हजार रूपया और मोबाइल फोन था.
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में दवा दुकानदार ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले की छानबीन की जा रही है.

