BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान के नागौर से 905 प्रवासी मजदूर नागरिक पहुंचे रामगढ़

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in समाचार
राजस्थान के नागौर से 905 प्रवासी मजदूर नागरिक पहुंचे रामगढ़

राजस्थान के नागौर से 905 प्रवासी मजदूर नागरिक पहुंचे रामगढ़

Share on FacebookShare on Twitter
  • विधायक ममता देवी पहुंची बरकाकाना रेलवे स्टेशन

  • उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी अधिकारी रहे मौजूद

  • पर्याप्त वाहनों के माध्यम से जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा की गई सभी को अपने-अपने जिले भेजने की व्यवस्था

  • जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया सभी को मास्क सैनिटाइजर एवं भोजन

रामगढ़: सोमवार की शाम राजस्थान के नागौर से विशेष ट्रेन संख्या के माध्यम से झारखंड राज्य के 905 प्रवासी मजदूर/ नागरिक रामगढ़ के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचे. सभी प्रवासी मजदूरों नागरिकों को सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी.

मौके पर विधायक ममता देवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन, रामगढ़ के प्रयास से देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को वापस लाया जा रहा है. यह कार्य काफी सराहनीय एवं उन लोगों को काफी सुकून पहुंचाने वाला है जो कि अब तक किसी अन्य राज्य में फंसे हुए थे. सरकार का यही प्रयास है के देश के अन्य राज्यों में लॉकडाउन के दौरान फंसे सभी प्रवासी मजदूरों आदि को सुरक्षित उनके उनके घरों तक पहुंचाया जाए.

इससे पहले उपायुक्त संदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने ट्रेन आने के अनुमानित समय से 1 घंटे पूर्व ही जिले एवं रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्था एवं प्लेटफार्म का निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया.

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि राजस्थान के नागौर से विशेष ट्रेन संख्या 04871 के माध्यम से आ रहे 905 प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को सुरक्षित उनके उनके जिलों तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही सभी को प्रशासन द्वारा मास्क, सैनिटाइजर, भोजन आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

प्रशासन रामगढ़ द्वारा पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था करते हुए सभी प्रवासी मजदूरों नागरिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उनके उनके जिलों तक भेजने के पूर्व सभी को मास्क, सैनिटाइजर, भोजन आदि उपलब्ध कराया गया.

सभी 905 प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को सुरक्षित उनके जिलों तक पहुंचाने हेतु की जाने वाले पूरी प्रक्रिया के दौरान उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री, जिला परिवहन पदाधिकारी के के राजहंस सहित जिले एवं रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 मई तक मंच की सेवा यथावत रहेगी: रोहित शारदा

Next Post

हंदवाड़ा में दूसरा आतंकी हमला, CRPF पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग, 3 जवान शहीद

Next Post
हंदवाड़ा में दूसरा आतंकी हमला, CRPF पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग, 3 जवान शहीद

हंदवाड़ा में दूसरा आतंकी हमला, CRPF पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग, 3 जवान शहीद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d