सांसद संजय सेठ के प्रश्न पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री का जवाब
रांची:- सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न काल के दौरान सरकार से यह जानना चाहा कि केंद्रीय सरकार ने झारखंड में पर्यटन के विकास के लिए कितने रुपए स्वीकृत किए हैं. बर्तमान में कितनी परियोजना झारखंड में चल रही हैं. वर्तमान में झारखंड में उसकी स्थिति क्या है. और कितनी राशि अभी तक खर्च किए गए हैं.
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया पर्यटक स्थल का विकास और सर्वधन मुख्य रुप से राज्य सरकार और (यूटी ) प्रशासन की जिम्मेवारी होती है. पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेशी दर्शन और प्रसाद योजनाओं के अंतर्गत पर्यटन के विकास के लिए राज्य सरकार को वित्त सहायता प्रदान की जाती है. पर्यटन मंत्रालय ने झारखंड के लिए दो परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है. स्वदेशी दर्शन के अंतर्गत 2018 -19 में डालमा,चांडील, गेतलसूद, मिचैया, बेतला,
राष्ट्रीय उद्यान, नेतरहाट के विकास के लिए 52.72 करोड स्वीकृत की गई है.जिस में 15.7करोड निमुक्त किए गए हैं. जिसमें राज्य सरकार ने अभी तक 4.25 करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं.
वही प्रसाद योजना के तहत 2018 -19 में केंद्र सरकार ने बैजनाथ धाम एवं देवघर के विकास के लिए 39.13करोड रु स्वीकृत किए हैं. जिसमें 20,58 करोड रुपए निर्गत किए गए हैं. राज्य सरकार ने मात्र 9 करोड रुपए ही खर्च कर पाई है.
