BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी से 92 देशों ने ‘कोरोना वैक्सीन’ भेजने का किया अनुरोध

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
PM मोदी से 92 देशों ने ‘कोरोना वैक्सीन’ भेजने का किया अनुरोध
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है. इस अभियान के तहत कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही है. फिलहाल प्रथम चरण में कोरोना योद्धओं को वैक्सीन दी जा रही है. भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अभी तक इसका साइड इफेक्ट बेहद कम देखा गया है.

इस वैक्सीन का निर्माण भारत बायोटेक ने आइसीएमआर के साथ मिलकर किया है. जिसको देखते हुये पूरी दुनिया में भारत की कोरोना वैक्सीन की मांग बढ़ गई है. अब तक 92 देशों ने मेड इन इंडिया वैक्सीन के लिए भारत से संपर्क किया है. भारत की इस सफलता से पूरी दुनिया में कद और बढ़ेगा साथ ही विश्व गुरु बनने का सपना भी पूरा होगा.

डोमिनिकन रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पूरी विनम्रता के साथ मैं आपसे वैक्सीन भेजने का अनुरोध करता हूं, ताकि हम अपने लोगों को महामारी से सुरक्षित कर सकें. वहीं राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वैक्सीन भेजने का अनुरोध कर चुके हैं. ब्राजील ने वैक्सीन लाने के लिए भारत में विशेष विमान भेजा है. उधर, बोलीविया की सरकार ने 50 लाख डोज कोरोना वैक्सीन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के साथ करार किया है.

भारत सरकार सद्भावना के तौर पर नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार समेत कई पड़ोसी देशों को वैक्सीन भेज भी रही है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय वैक्सीन नेपाल को सबसे पहले मिली है. हम पड़ोसियों की मदद सबसे पहले कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ वैक्सीन मैत्री को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया.

भारत ने घोषणा की थी कि वह अपने पड़ोसी देशों भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स को बहुत जल्द वैक्सीन की आपूर्ति करेगा. जबकि श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस में वैक्सीन की आपूर्ति तब की जाएगी जब वहां की नियामक संस्थाएं भारतीय वैक्सीन को स्वीकृति प्रदान कर देंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Facebook डेटा चोरी मामले में कैंब्रिज एनालिटिका पर केस दर्ज

Next Post

नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 15 की मौत, 11 से अधिक घायल

Next Post
500 झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 15 की मौत, 11 से अधिक घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d