रांची. कोरोना को मात देने वाले 93 सुरक्षाकर्मी आज 10 बजे ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचे. इस दौरान जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने उनका स्वागत किया. आज से सुरक्षाकर्मियों ने फिर से जेल की सुरक्षा का कमान संभाल लिया है. हालांकि, एहतियात के तौर पर कर्मी को घर जाने की इजाजत नहीं होगी. संक्रमण बढ़ न जाए, इस कारण जेल के कर्मियों को अगले आदेश तक जेल कैंपस नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है. इनके खाने-पीने की व्यवस्था
जेल प्रशासन की ओर से ही किया जा रहा है. मालूम हो कि बिरसा जेल में संक्रमण का पहला मामला चार अगस्त को समाने आया था. अब दोनों पूर्व मंत्री एनोस एक्का और राजा पीटर भी स्वस्थ हो गए हैं. बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल के कोरोना संक्रमित फिलहाल कंट्रोल में हैं. दो पूर्व मंत्री सहित 300 से ज्यादा कैदी व जेल के सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए थे. इसमें से अधिक

