बिहार: बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन सैकड़ों की संख्या में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. नए अपडेट में स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में 93 और कोरोना पॉजिटव मरीज मिलने की पुष्टि की है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक बिहार में कोरोना से 55 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में 93 और कोरोना पॉजिटव मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 8273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, भोजपुर, गोपालगंज, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर और सीवान से नए मामले सामने आये हैं.

