BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का कहर: देश में ‘कोविड-19’ का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटों में मिले 9,304 नए मरीज

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
कोरोना का कहर: देश में ‘कोविड-19’ का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटों में मिले 9,304 नए मरीज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से डर और चिंता का माहौल बन गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,304 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 260 मरीजों की जान गई है.

देश में पहली बार संक्रमण के मामले एक दिन में 9 हजार पार हुए हैं. वहीं, अब तक देश में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 187 केस आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 7 हजार 16 एक्टिव केस हैं. इनमें से 1,04,071 लोग ठीक भी हो चुके हैं, वहीं अब तक कोरोना ने देश में 6,088 लोगों की जान ली है.

जानें कहां कितने मरीज मिले…

 

  • मिजोरम में अब तक 17 कोविड 19 के मामले
  • देश भर में कोरोना के 216,919 मामले, अब तक 104,107 हुए ठीक, 6,075 की मौत
  • टूटा रेकॉर्ड, देश में 24 घंटे में कोरोना के 9,304 केस मिले हैं और एक दिन में 260 मरीजों की गई जान
  • दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 1,513 मामले सामने
  • रक्षा सचिव में कोविड-19 के लक्षण दिखायी दिए
  • पुलिस आयुक्तालय के नियंत्रण कक्ष में तैनात दो पुलिसकर्मी संक्रमित
  • मध्य प्रदेशः इंदौर में अब तक कोरोना से 3633 संक्रमित, 145 तोड़ चुके हैं दम
  • दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 23,645 केस, 606 लोगों की मौत
  • गुरुग्राम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 132 नए मामले आए सामने
  • गुजरात में कोरोना वायरस के 485 नए मामले, मरीजों की संख्या 18,117

 

देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 72,300 मामले महाराष्ट्र से हैं. इसके बाद 24,586 मामले तमिलनाडु, दिल्ली में 22,132 और गुजरात में 17,617 मामले सामने आए हैं. राजस्थान में संक्रमण के 9,373, मध्य प्रदेश में 8,420, उत्तर प्रदेश में 8,361 और पश्चिम बंगाल में 6,168 मामले हैं.

वहीं बिहार में संक्रमण के 4,155, आंध्र प्रदेश में 3,898, कर्नाटक में 3,796, तेलंगाना में 2,891 मामले हैं. जम्मू-कश्मीर में 2,718, हरियाणा में 2,652, पंजाब में 2,342, ओडिशा में 2,245, असम में 1,513, केरल में 1,412 और उत्तराखंड में 1,043 लोग संक्रमित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साढे़ 3 लाख लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की मजबूती

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की मजबूती

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की मजबूती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d