BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान विमान हादसे में 97 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in Uncategorized
पाकिस्तान विमान हादसे में 97 लोगों की मौत

पाकिस्तान विमान हादसे में 97 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान: पाकिस्तान में शुक्रवार को विमान हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई और दो यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए. गौरतलब है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

अधिकारियों ने बताया कि विमान लाहौर से आ रहा था और कराची उतरने ही वाला था कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कॉलोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

डॉन न्यूज ने शनिवार को सिंध के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि 97 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि दो लोग बच गए हैं. खबर में बताया गया कि जीवित बचे दोनों लोगों की हालत स्थिर है और 19 मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है. राष्ट्रीय विमानन कंपनी के एयरबस ए320 में 91 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे. खबर के मुताबिक, पहले एक महिला की पहचान विमान में सवार यात्रियों में से जीवित बची शख्स के तौर पर की गई थी लेकिन बाद में वह उस इलाके की निवासी निकली जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वह उन 11 लोगों में से एक है जो रिहायशी इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए हैं.

सिंध की स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया संयोजक मीरान युसूफ ने बताया कि घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं क्योंकि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो वह शुक्रवार की नमाज का वक्त था. उन्होंने बताया कि घायल हुए सभी निवासियों की हालत स्थिर है.

सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने बताया कि हादसे में दो लोग बचे हैं जिनमें बैंक ऑफ पंजाब के अध्यक्ष जफर मसूद भी शामिल हैं और उन्होंने अपनी मां को फोन कर अपने कुशल होने की जानकारी दी.

ईधी कल्याण ट्रस्ट के फैजल ईधी ने बताया कि ऐसे 25-30 निवासियों को भी अस्पताल ले जाया गया है जिनके घरों को इस विमान हादसे में नुकसान पहुंचा है. उनमें से अधिकतर झुलस गए थे.

क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान के पंख आवासीय कॉलोनी के घरों से टकराते गए और इसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ईधी ने कहा कि इस हादसे में कम से कम 25 मकानों को नुकसान पहुंचा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत, चुकाने होंगे 21 दिन में करीब 5500 करोड़

Next Post

देश में संक्रमितों की संख्या सवा लाख के पार, 51 हजार से अधिक स्वस्थ

Next Post
देश में संक्रमितों की संख्या सवा लाख के पार, 51 हजार से अधिक स्वस्थ

देश में संक्रमितों की संख्या सवा लाख के पार, 51 हजार से अधिक स्वस्थ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d