BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुद को आर्मी जवान बताकर खाते से निकाले 98 हजार रुपये

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
खुद को आर्मी जवान बताकर खाते से निकाले 98 हजार रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: राजधानी जयपुर में ऑनलाइन साईट ओएलएक्स पर एक युवती को अपना वाशिंग मशीन बेचना काफी महंगा पड़ गया, जब साईबर ठगों ने खुद को आर्मी का जवान बताकर ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर युवती की खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए.

इस संबंध में पीडित युवती ने विशेष अपराध एवं साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच कर रहे एसआई इमीचन्द ने बताया कि गणेश कॉलोनी वैशाली नगर निवासी सोनिया कालरा ने मामला दर्ज करवाया है कि उसने ऑनलाइन साईट ओएलएक्स पर एक पुराना वाशिंग मशीन बेचने के लिए फोटो डाले थे और कीमत 15000 हजार रुपये रखी थी.

20 जून को पीडिता के पास शिव कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया,जिसने खुद को आर्मी में जम्मू में तैनात होना बताया और कहा कि आपका वाशिंग मशीन पसंद है वह इसके 12 हजार रुपये दे देगा, जिस पर दोनों के बीच सौदा तय हो गया.

इसके बाद जालसाज ने कहा कि पेमेंट ऑनलाइन करेगा और पत्नी आकर वाशिंग मशीन ले जाएगी. इस पर जालसाज ने पेटीएम क्यूआर कोड भेजा और चार बार में 98 हजार रुपये पीडिता के खाते से निकाल लिए.

पुलिस ने बताया कि जालसाज ने झांसे में लेने के लिए सबसे पहले पीडिता को क्यूआर कोड स्कैन करवाया और एक रुपये काटकर अपने फर्जी खाते से दो रुपये भेजे. इसके बाद क्यूआर कोड स्कैन करवा कर 12 हजार रुपये खाते से निकाल लिए.

इस पर पीड़िता ने कहा कि रुपये आने के बजाय कट गए है तो जालसाज ने कहा कि शायद टेक्नीकल मिस्टेक है, अब जो क्यूआर कोड भेज रहा हूं, उससे आपके रुपये भी वापिस हो जाएंगे और मशीन के रुपये भी आपके खाते में पहुंच जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और खाते से 24 हजार रुपये कट गए.

इसके बाद तीसरी बार में क्यूआर कोड स्कैन करवाकर 24 हजार रुपये और निकाल लिए. इस पर परिवादिया और जालसाज के बीच फोन पर झगड़ा हुआ तो जालसाज ने झांसे में लेने के लिए क्यूआर कोड भेजकर फर्जी खाते से 200 रुपये जमा करवा दिए और कहा कि अब जो क्यूआर कोड आएगा, उसको स्कैन करने से सारे रुपये वापिस आ जाएंगे.

इसके बाद लास्ट क्यूआर कोड स्कैन करवाकर 38 हजार सहित कुल 98 हजार रुपये खाते से पार कर दिए. पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जांच की जा रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार के खिलाफ हूल की आवश्यक्ता : डॉ इरफान

Next Post

कानपुर देहात में टिड्डियों का हमला, किसानों में दहशत

Next Post
कानपुर देहात में टिड्डियों का हमला, किसानों में दहशत

कानपुर देहात में टिड्डियों का हमला, किसानों में दहशत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d