बिहार: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन सैकड़ों की संख्या में इजाफा हो रहा है.
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. नए अपडेट में स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में 99 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 7602 हो गया है.

