BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग में खुदाई से निकली भगवान बुद्ध, मां तारा की 9वीं सदी की मूर्तियां

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
भगवान बुद्ध की मूर्ति पर बैठने के लिए ताहिरा ने मांगी माफी

Tahira apologizes for sitting on Lord Buddha statue

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग से कुछ दूर बहोरनपुर गांव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम बौद्ध स्थल की खुदाई कर रही है. यहां खुदाई में भगवान बुद्ध की कई सारी मूर्तियां मिली हैं, मां तारा की अलंकृत मूर्ति निकली है और ईंट से बनी संरचना श्राइन स्थल जमीन में दबी हुई मिली है. जिनका निर्माण 9वीं से 12 वीं शताब्दी के मध्य माना जा रहा है. महायान तिब्बती बौद्ध धर्म के संदर्भ में तारा या आर्य तारा एक स्त्री बोधिसत्व है. वज्रयान बौद्ध धर्म में वे स्त्री बुद्ध के रूप में हैं. वे मुक्ति की जननी के रूप में मानी जाती हैं.

यहां मिले पुरावशेष बौद्ध धर्म के पर‍िपक्व होने के बाद के हैं. अभी दो माउंड की खुदाई चल रही है, तीसरे में काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है.

बहोरनपुर का ज़िक्र तिब्बती बौद्ध ग्रंथ में है, संभवतः ये पहले बौद्धों का तंत्र साधना स्थल था. बौद्ध भिक्षु तिस्सवरो उन्हीं ग्रन्थों को पढ़कर यहां पहुंचे थे. उनके पास इसका नक्शा भी था. भद्रकाली मंदिर में भी मां तारा की मूर्ति है.

पद्मश्री बूलु इमाम बताते है कि यह क्षेत्र भगवान बुद्ध के गुजरने का मार्ग रहा होगा. इसलिये राष्ट्रीय राजमार्ग 100 के दोनों तरफ आपको कई अवशेष मिलेंगे जो बुद्धा सर्किट से इस क्षेत्र को जोड़ते हैं. इस क्षेत्र की इमाम ने ही खोज की है. इस पर किताब लिखी और केंद्र सरकार को सैकड़ों पत्र लिखे तब जाकर खुदाई शुरू हुई.

पुरातत्व विभाग के डॉ. वीरेन्द्र कहते हैं कि अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन यहां बहुत कुछ मिलने के आसार है. रांची विश्वविद्यालय और विनोबा विश्वविद्यालय के दर्जनों शोधार्थी यहां हर रोज अनुसंधान में जुटे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बॉलीबुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के धोखाधड़ी मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई आज

Next Post

पांच राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होना जरुरी

Next Post
पुणे में स्कू ल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद, नाइट कर्फ्यू का ऐलान

पांच राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होना जरुरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d