लखीसराय :- लखीसराय हलसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलछी गांव में एक 20 वर्षीय युवक की मौत ठनका गिरने के कारण हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने घर से धान के बिचडे को देखने के लिए अपने खेत गया हुआ था. तभी अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने से ठनका गिरकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान हलसी थाना अंतर्गत बलछा गांव निवासी मोहन यादव के 20 वर्षीय पुत्र नवलेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.

