BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिलास में पटाखा फटने से 9 साल के बच्चे की मौत

by bnnbharat.com
October 31, 2020
in समाचार
गिलास में पटाखा फटने से 9 साल के बच्चे की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक पटाखा फटने से बुधवार को नौ साल के लड़के की मौत हो गई. खेल-खेल में बच्चे ने पटाखे को जलाकर स्टील के गिलास में रख लिया था. पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने बताया की नौ साल का प्रिंस दूसरी कक्षा में पढ़ता था. बच्चे ने खेल-खेल में पटाखा जलाकर उसे स्टील के गिलास में रख दिया था. पटाखा फटते ही गिलास का एक हिस्सा बच्चे के शरीर में घुस गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रिंस ने रामलीला स्थल पर बच्चों द्वारा चलाए जा रहे पटाखे को उठाया था. वहीं प्रिंस के परिवार ने मोहल्ले की छोटी दुकानों पर अवैध रूप से पटाखे बेचने का आरोप लगाया.

दुकानों पर अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखे

हादसे वाले इलाके में सिर्फ पांच दुकानों को ही पटाखे बेचने का लाइसेंस दिया गया है, फिर भी दुकानों पर पटाखों का अवैध व्यापार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. जबकि कोर्ट के आदेश के हिसाब से सिर्फ ग्रीन पटाखों को ही बेचने की अनुमति दी गई है, इसके बाद भी लोग इस नियम को नहीं मान रहे हैं. और अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं.

त्योहारी सीजन में इस साल भी, पिछले साल की तरह सिर्फ लाइसेंस वाली दुकानों को ही पटाखे बेचने की अनुमति है. गुरुवार तक दिल्ली पुलिस ने पटाखों के लिए सिर्फ 138 दुकानों को ही लाइसेंस जारी किए थे.

पुलिस को सोशल मीडिया से मिली घटना की जानकारी

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है. उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत बुधवार को हुई लेकिन किसी ने फोन करके घटना की सूचना भी नहीं दी थी.

पुलिस ने कहा कि बच्चे को जब तक अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, परिवार बच्चे का शव भी वहां से ले जा चुका था. पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए शुक्रवार को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की.

https://bnnbharat.com/big-road-accident-uncont/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू कार खाई में गिरी, चार की मौत, एक घायल

Next Post

Corona Update World: दुनिया भर में अब तक 45,899,858 लोग संक्रमित

Next Post
Coronavirus World Update: संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 44 लाख 24 हजार के पार

Corona Update World: दुनिया भर में अब तक 45,899,858 लोग संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d