साउथ इंडियन फिल्मों और टीवी में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सना मकबूल के चेहरे पर कुत्ते ने काट लिया है. इस दुर्घटना के बाद सना को अपने चेहरे की सर्जरी करानी पड़ी है. इस बात का खुलासा खुद सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है. सना अभी रिकवर हो रही हैं और उन्होंने अपने फैंस को भेजी गई दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है.
सना ने अपने जारी किए हुए बयान में लिखा, डियर ऑल, आप सभी की चिंता के लिए शुक्रिया. मैं बहुत जल्द ठीक हो रही हूं और अच्छी हूं. मैं गायब नहीं हो गई थी, मैं जानती हूं थोड़ी देरी से जानकारी दे रही हूं, मेरा एक्सीडेंट हुआ है. एक व्यक्ति और एक एक्टर के तौर पर किसी का चेहरा काफी अहम होता है, कुत्ते के काटने की वजह से मुझे सर्जरी करानी पड़ी है. एक लड़की जो हमेशा जानवरों से प्यार करती है, अब जिंदगी भर नफरत करेगी. एक बुरी दुर्घटना, जिंदगी भर के लिए निशान छोड़ गई है.
सना ने अपने बयान में आगे लिखा, ये बात महसूस करते हुए मेरा दिल टूट जाता है कि अब मेरी जिंदगी पहले जैसी कभी नहीं होगी और ये बात मानसिक तौर पर मुझे खाए जा रही है. मुझे हिम्मत दिखानी होगी. तो इसलिए मैं इस मुश्किल घड़ी में भी हिम्मत दिखा रही हूं. जिंदगी के कुछ सिखाने के अपने ही तरीके होते हैं.

