BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के चलते आने वाला है बड़ा संकट: डाॅ. डूम

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in समाचार
कोरोना के चलते आने वाला है बड़ा संकट: डाॅ. डूम
Share on FacebookShare on Twitter

लंदन: महान अर्थशास्त्री नूरील रोबिनी ने कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में लंबे समय तक गिरावट और सुस्त रिकवरी की चेतावनी दी है.

अपनी सटकी भविष्यवाणियों के लिए जाने वाले नूरील को डॉ. डूम के नाम से भी जाना जाता है. इस बार उन्होंने कोरोना महामारी से उपजे आर्थिक संकट को लेकर चेतावनी जारी की है.

नूरील का कहना है, इस संकट के चलते जो कुछ नौकरियां गई हैं वो कभी वापस नहीं आएंगी क्योंकि वायरस के खतरे के बाद बाजार सालों तक तेज रफ्तार नहीं पकड़ पाएगा.

बीबीसी के साथ बातचीत में रोबिनी ने बताया, कोई यह कहे कि वैश्विक अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस के प्रभाव के बाद इस साल ठीक हो जाएगी तो यह सिर्फ भ्रम में डालने जैसा है. रोबिनी ने इस बार बड़ी मंदी की भविष्यवाणी की है.

बता दें प्रोफेसर रूबिनी की बात हमेशा सच साबित होती है. साल 2008 में जब किसी को वैश्विक मंदी का अंदाजा नहीं था, तब सबसे पहले रोबिनी ने कहा था कि अमेरिका का बाजार धड़ाम होने वाला है और उनकी बात सही निकली. उस वक्त पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा था.

इस बार लड़ाई कोरोना वायरस के खिलाफ है. रोबिनी की मानें तो, दुनिया वायरस से जंग तो जीत जाएगी मगर उसके बाद मार्केट की सुस्त चाल को पटरी पर लाना बड़ा मुश्किल होगा.

न्यूयॉर्क में अपने घर से बीबीसी के टॉकिंग एशिया कार्यक्रम में रोबिनी ने बताया, “2008 मंदी के दौरान बाजार गिरने में तीन साल लग गए थे. मगर इस बार तीन साल या महीने छोड़िए, तीन हफ्ते में मार्केट नीचे आ जाएगा. यानी कि इस बार अर्थव्यवस्था तेजी से गिरेगी. इसका असर कई देशों में अभी से दिखने लगा है.

मार्केट की रिकवरी को लेकर कुछ अर्थशास्त्री यू रिकवरी की बात कर रहे मगर रोबिनी की राय सबसे अलग है. वह मार्केट को एल रिकवरी की नजर से देख रहे, जिसे ग्रेट डिप्रेशन भी कहा जाता है. यू-आकार की रिकवरी का मतलब है कि बाजार एकदम से नीचे गिरता है और फिर लंबे समय तक धीमी या कोई वृद्धि के बाद ही उठता है.

वहीं एल आकार की रिकवरी सबसे कठिन मानी जाती है. इसमें बाजार पहले तेजी से नीचे आता है और लंबे समय तक बना रहता है. इसे उठने में सालों लग जाते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वायरस को प्रार्थना के जरिए हरा दिया गया, फिर भी उठ रहे सवाल: राष्ट्रपति मागुफुली

Next Post

चासनाला खान दुर्घटना: खदान धंसने से 1 की मौत, 70 मजदूर फंसे

Next Post
चासनाला खान दुर्घटना: खदान धंसने से 1 की मौत, 70 मजदूर फंसे

चासनाला खान दुर्घटना: खदान धंसने से 1 की मौत, 70 मजदूर फंसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d