BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘चिकन’ का नाम सुनते ही कोमा से होश में आया लड़का

by bnnbharat.com
November 12, 2020
in समाचार
‘चिकन’ का नाम सुनते ही कोमा से होश में आया लड़का
Share on FacebookShare on Twitter

ताइवान: पसंदीदा खाने का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन ताइवान में खाने से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है. दरअसर पिछले दो महीनों से कोमा में चल रहा 18 साल का लड़का उस समय कोमा से बाहर आ गया जब उसने चिकन का नाम सुन लिया. बताया जा रहा है कि ताइवान के 18 साल के लड़के चियू  को चिकन बेहद पसंद था लेकिन वह पिछले 62 दिनों से कोमा में चला गया था. इसी दौरान उसके सामने किसी ने चिकन फिलेट का नाम ले लिया. ये नाम सुनते ही चियू को होश आ गया. इसे देखकर परिवार भी हैरान हो गया.

ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान के रहने वाले चियू का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था. हादसे में दौरान उसे काफी चोट आई और सिर पर गंभीर चोट लग गई. हादसे के तुरंत बाद चियू को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान चियू की जान तो बच गई लेकिन वह कोमा में चला गया. करीब 62 दिनों से चियू कोमा में ही था. परिवार का हर सदस्य चियू के होश में आने की प्रार्थना कर रहा था.

रिपोर्ट के मुताबिक चियू के परिवार के लोग उस समय हैरान रह गए जब चियू का बड़ा भाई उससे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा और उसने मजाक के तौर पर कहा कि भाई मैं तुम्हारा फेवरेट चिकन फिलेट खाने जा रहा हूं. इसके बाद वहां का माहौल ही बदल गया. कोमा में रहने के बाद भी उसकी धड़कनें तेज हो गईं और उसे होश आ गया. चियू को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने एक दूसरे से पूछना शुरू कर दिया है कि वो कौन का फूड है, जिसका नाम सुनने के बाद वह कोमा से बाहर आ जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बूझ गया घर का एकलौता चिराग

Next Post

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

Next Post
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d