BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लापता हो गई मजदूरों से भरी बस, सीतामढ़ी से जा रही थी तेलंगाना

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
श्योपुर-मुरैना-ग्वालियर बसों का आवागमन अब 14 अगस्त तक प्रतिंबधित
Share on FacebookShare on Twitter

डुमरा: सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के बछारपुर और शिवहर गांव से तेलंगाना के लिए 55 मजदूरों को लेकर निकली बस रास्ते से लापता हो गई है. बताया जाता है कि बस में मजदूरों को वहां मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था. इसी बीच मंजिल पर पहुंचने से पहले ही बस लापता हो गई है और उसमें सवार किसी भी शख्स से बात नहीं हो पा रही है. परिजन परेशान हैं. अचानक लोगों से संपर्क नहीं होने को लेकर कई तरह के बुरे-बुरे ख्याल उनके मन में आ रहे हैं. जिस गांव से मजदूर कमाने के लिए निकले थे, वहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बस को 15 अगस्त को ही अपने मुकाम पर पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन आज 17 तारीख तक बस अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची है. चितिंत परिजनों ने सीतामढ़ी के डुमरा थाना पुलिस से इस मामले में गुहार लगाई है. डुमरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

15 अगस्त के बाद किसी से संपर्क नहीं

बताया जाता है कि बस में सवार लोगों से 15 अगस्त की रात 11 बजे तक संपर्क हो सका था. बाद में सभी से संपर्क टूट गए और बस में सवार तमाम लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगे. ग्यारह बजे के बाद से लाख प्रयास के बाद भी बस में सवार किसी भी शख्स से उसके परिजनों की कोई बात नहीं हुई है.

बस के बाढ़ में फंसे होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह पत्ता चला है कि बाढ़ के कारण यह बस किसी इलाके में फंसी हुई है. डुमरा थाना के SHO नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि वहां के लोकल पुलिस से संपर्क स्थापित किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में बस के बाढ़ग्रस्त इलाके में फसे होने की आशंका जताई जा रही है. SHO ने बताया कि छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के बॉर्डर पर बाढ़ की त्रासदी है, जहां बस के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

मजदूरों के परिजन हैं परेशान

बताया जाता है कि सभी मजदूर एनटीपीसी में मजदूरी का काम करते थे. लॉकडाउन के कारण ये सभी अपने घर लौट आए थे. लेकिन रोजी रोजगार के अभाव में मजदूरों ने फिर से वहां जाने का फैसला किया. संबंधित ठेकेदार से संपर्क स्थापित किया गया तो ठेकेदार की मदद से वहां ये मजदूर जा रहे थे. मजदूर के परिजन अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनका भाई वहां के लिए निकला है, लेकिन अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. वहीं बछारपुर गांव के अजय कुमार ने कहा कि इस मामले में ठेकेदार से भी जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, पर उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्लिन चोपड़ा ने एक योगा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘योगा से अवश्य होगा’

Next Post

झारखंड में 733नये संक्रमित मिले,संख्या बढ़कर 24067

Next Post
CORONA UPDATE: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 55079 नए मामले आए सामने, देश में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 16 लाख के पार

झारखंड में 733नये संक्रमित मिले,संख्या बढ़कर 24067

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d