रांची: कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल, नामकुम, रांची में दिनांक 24 फरवरी से 10 मार्च 2020 तक मनाए जा रहे विशेष सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को कार्यालय के अस्पताल परिसर में पूर्वाह्न 11.00 बजे योग विभाग द्वारा बीमित व्यक्तियों की जागरूकता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस दौरान योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार व वरिष्ठ योग प्रशिक्षक इंद्रजीत ने उपस्थित सभी बीमित व्यक्तियों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का गुर बताया.
विभिन्न प्रकार के योगासनों की सहायता और स्वस्थ खान-पान की शैली अपनाकर स्वस्थ रहने के तरीकों को बताया.
बीमित व्यक्तियों ने अनेक रोगों के इलाज के संबंध में योग प्रशिक्षकों से बहुत से प्रश्न किए, जिनका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया.
अंत में चिकित्सा अधीक्षक महोदय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.
इस दौरान डॉ एस के मुर्मु , (एस. ए. जी.) , डॉ. अंबिका सिंह, आयुर्वेद चिकित्सक एवं अन्य चिकित्साकगण, अधिकारीगण व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे.

