BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या, हिंसा और आगजनी का केस दर्ज

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या, हिंसा और आगजनी का केस दर्ज

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या, हिंसा और आगजनी का केस दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली हिंसा में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद ताहिर हुसैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरुवार को हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज हुआ है. केस दयालपुर थाने में दर्ज हुआ. ताहिर हुसैन पर IB के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताहिर हुसैन के खजूरी इलाके में स्थित घर को सील कर दिया. ताहिर हुसैन के घर के छत पर पत्थर, गुलेल और पेट्रोल बम मिला था. आरोप है कि यहां से भी पत्थरबाजी की गई थी.

AAP पार्षद के घर की छत पर पत्थरों और पेट्रोल बम से भरी टोकरियां इधर-उधर बिखरी पड़ी मिलीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ उपद्रवी एक मकान की छत से पत्थर और पेट्रोल बम नीचे बरसा रहे हैं. बताया जाता है कि जिस मकान की छत से हमला किया गया वो मकान मुस्तफाबाद विधानसभा में नेहरू विहार वार्ड से AAP के पार्षद हाजी ताहिर हुसैन का है.

आरोपों पर ताहिर हुसैन ने क्या कहा

हिंसा के इस वीडियो को लेकर आजतक ने जब ताहिर हुसैन से बात की तो उन्होंने माना कि ये मकान उन्हीं का है, लेकिन उन्होंने कहा कि जिस वक्त ये हमला हुआ वो घर पर नहीं थे, वहां से जा चुके थे. ताहिर हुसैन का कहना है कि अंकित की मौत से दुखी हूं. अंकित के परिवार के साथ हूं. दंगाई किसी के नहीं होते. मुझे नहीं पता मेरे घर की छत से कौन पेट्रोल बम और पत्थर फेंक रहा था.

आरोप है कि ताहिर हुसैन ने वीडियो जारी कर अफवाह फैलाई थी कि उनके घर पर अटैक हुआ है, जबकि वीडियो के मुताबिक हमला उनकी छत से ही हो रहा है. अब वीडियो के तार इसी इलाके में रहने वाले आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की मौत से जुड़ रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हुनर हाट कल से, तैयारियां अंतिम चरण में

Next Post

हज हाउस के निकट कन्हैया कुमार को सभा की नहीं मिली अनुमति

Next Post
हज हाउस के निकट कन्हैया कुमार को सभा की नहीं मिली अनुमति

हज हाउस के निकट कन्हैया कुमार को सभा की नहीं मिली अनुमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d