चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांकुशी गांव में गुरूवार की सुबह आठ बजे मिट्टी के घर का दीवार गिर गया, जिससे पास में खेल रहा बच्चा दब गया और उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंच कर मामले की जांच करने में जुट गई है. इस संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे मुफस्सिल थाना अंर्तगत कांकुशी गांव में एक पांच साल का बच्चा खेल रहा था.इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभरा कर बच्चे के ऊपर गिरा, जिससे बच्चा दब गया और उसकी मौत हो गयी. वहीं गांव के मुखिया निरेश देवगम समेत आस पास के लोगों ने मिलकर मलबे से बच्चे को निकाला. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

