BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जगरूक करना एक निरन्तर प्रक्रिया- उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जगरूक करना एक निरन्तर प्रक्रिया- उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

 वाहन चलाते समय की जाने वाली सावधानियों से लोगो को अवगत करना ही मुख्य उद्देश्य है

बोकारो :- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज बोकारो ज़िले में जागरूकता रथ एवं टू व्हीलर रैली को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त   राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक   चंदन कुमार झा ने आज दिनांक 18 जनवरी, 2021 को समाहरणालय परिसर से रवाना किया. यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के चौक-चौराहों सहित आने-जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम से अवगत कराएगी तथा लोगों को वाहन चलाते वक्त वरते जाने वाले सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगी. साथ ही लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से नया मोड़ होते हुए बालीडीह टोल प्लाजा टू व्हीलर रैली का आयोजन किया गया. उस रैली में पुलिस के जवान सहित आमलोग भी शामिल हुए. उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने जिलेवासियों से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अक्षरशः से पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

’ वाहन चलाते समय की जाने वाली सावधानियों से लोगो को अवगत करना ही मुख्य उद्देश्य है-’उपायुक्त   राजेश सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय की जाने वाली सावधानियों से लोगो को अवगत करना ही मुख्य उद्देश्य है. सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक होना एक निरन्तर प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक 18 जनवरी, 2021 से आरम्भ होकर आगामी 17 फरवरी, 2021 तक यह जारूकता अभियान चलाया जाएगा. ऐसे में जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना. साथ ही उन्होंने बताया कि रैली आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य भी शहर के मुख्य चौक-चौराहों बाजारों में सिर्फ सुरक्षा से संबंधित प्रचार-प्रसार व आम लोगों को जागरूक करना, ताकि सड़क पर वाहन चलाते समय चालकों को जागरूक किया जा सके. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की वजह से होने वाली क्षति एक ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं है इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सावधान होकर वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का अक्षरशः से पालन करें.

 एक माह तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा-’उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों जैसे सड़क के बाईं ओर चलना, शराब पीकर या फोन पर बात करते हुए गाड़ी न चलाना, हेलमेट का प्रयोग करना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, ओवरटेक न करना, अचानक से यू-टर्न न करना आदि नियमों की लोगों को जानकारी देने हेतु एक माह तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है वैसे वैसे-वैसे वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टिकोण से आवश्यक है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय तक सुरक्षित यातायात नियमों का सही ढंग से पालन किया जाए.

 ज़िले में साधारण मौत से ज्यादा लोगो की जान सड़क दुर्घटना में हो जाती है-’पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ने कहा कि बोकारो ज़िले में साधारण मौत से ज्यादा लोगो की जान सड़क दुर्घटना में हो जाती है. इस लिहाज से बोकारो ज़िले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का महत्व और भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा दिवस सप्ताह या महीना नहीं चलना चाहिए. यह पूरे साल चलने वाली प्रक्रिया होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा 2 दिन पूर्व ही हम लोगों ने रिव्यू किया है कि सड़क दुर्घटना में मौतें कितनी हुई है और इन जूरी कितना है. सड़क सुरक्षा का जो नियमावली है. यह उन्हें भी फॉलो करना चाहिए जो गाड़ी चला रहे हैं.

’उक्त कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, पीआईयू के सदस्य सहित परिवहन कार्यालय के कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे टाटानगर, हुआ भव्य स्वागत

Next Post

14 वें वित्त आयोग पंचायती राज कर्मियों का आंदोलन जारी

Next Post
14 वें वित्त आयोग पंचायती राज कर्मियों का आंदोलन जारी

14 वें वित्त आयोग पंचायती राज कर्मियों का आंदोलन जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d