रांची: सर्वधर्म सद्भावना समिति (सामाजिक मंच) रांची के तत्वाधान में समिति के महासचिव मोहम्मद इस्लाम एवं उपाध्यक्ष ओम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली के नवनियुक्त एएसपी मुकेश कुमार लुनियात से मिलकर उन्हें बुके भेंट कर कोतवाली थाना परिसर में उनका भव्य स्वागत किया.
आगामी छठ पूजा की उन्हें सर्वधर्म सद्भावना समिति की ओर से बधाई दी. प्रतिनिधिमंडल को अपने विचार से अवगत कराते हुए एएसपी ने कहा के उनकी पहली प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों पर कड़ी से कड़ी अंकुश लगाना है.
उन्होंने कहा कि छठ पूजा एक बहुत ही पावन त्योरहार है और इस इस पर्व को बड़े ही श्रद्धा एवं आदर के साथ मनाया जाता है. छठ व्रतियों से सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार छठ मनाने का अनुरोध किया एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ फेस मास्क के प्रयोग को भी जनहित में अति आवश्यक बताया. आम नागरिकों से जनहित में इसका पालन करने का अनुरोध किया. उन्होंने हर सम्भव प्रशासनिक स्तर पर जनहित में अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही.
सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच ने मोव इसलाम के नेतृत्व में आदरनीय एएसपी मुकेश अलुनियात को समिति के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि रांची वर्षों से गंगा जमनी तहजीब का हिस्सा रहा है एवं सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ हम सभी मिलकर मनाते चले आ रहे हैं .छठ भी आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ हम सभी मिलकर मनाएंगे स हम अपने गंगा जमनी तहजीब को बरकरार रखेंगे.
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मोहम्मद इस्लाम, ओम सिंह, जनक नायक, बुलंद अख्तर, अर्श अली टिंकू, गोपाल पारीक, एचएन लाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे.

