सुनील कुमार,
सिवान:- जिले के बगौरा गांव में,एक छोटे से कस्बे में रहकर लोगों का प्राथमिक उपचार करते हैं, डॉ अजय कुमार। यह कोई बहुत बड़े डॉक्टर तो नहीं है, लेकिन इनके दिलों में यह जज्बा जरूर रहता है,कि ये गरीबों की अधिक से अधिक सेवा कर पाय. बताते चलें कि कल दिपावली थी. सभी लोग अपने घरों में दीपोत्सव की तैयारी में मग्न हैं, लेकिन यह डॉक्टर साहब अपने घरों की खुशी को छोड़ किसी गरीब के घर भी एक दीप जल जाए, और उसके तन पर भी तन ढकने का वस्त्र मिल जाए ,उन गरीबो की टूटी बर्तन की जगह दो नए बर्तन मिल जाये बस इस जद्दोजहद में लगे थे. वाकई में ऐसे डॉक्टर की जरूरत है,इस जंहा में है. जो किसी असहाय गरीब की आंसुओ को खुशी में तब्दील करने का हुनर रखता हो. कोई इनसे सीखे की सच्ची मानव सेवा क्या होती है. हमारा BNN भारत डॉ अजय कुमार को इस मानवतापूर्ण कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई देता है और कुशलता की कामना करता है.

