BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त के जनता दरबार में एक दर्जन फरियादियों ने लगाई गुहार

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
उपायुक्त के जनता दरबार में एक दर्जन फरियादियों ने लगाई गुहार
Share on FacebookShare on Twitter

 सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

हजारीबाग:- उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को कार्यालय वेश्म में किया. मौके पर उपायुक्त ने लगभग एक दर्जन मामलों पर सुनवाई की तथा ऑन द स्पॉट निष्पादन के लिए संबंधित विभाग व पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित किया. इस मौके पर जमीन, दिव्यांग, पीएम आवास, भूमि अतिक्रमण, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, मुआवजा,बैंक,ऋण माफ़ी आदि मामलों की शिकायतें सुनी गई. मौके पर उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन हर संभव जिलेवासियों की मदद हेतु तत्पर है.

सुनवाई के क्रम में सदर प्रखंड के पौता निवासी अश्या खातून ने पीएम आवास में गड़बड़ी कर दूसरे महिला का नाम दर्ज कराये जाने की शिकायत की जिसका पूर्व में ही पक्का मकान हैद्य इस पर उपायुक्त ने बीडीओ सदर को जांच एवं कार्रवाई के लिए प्रेषित किया . वहीं सदर प्रखंड के कुम्हार टोला निवासी संजय कुमार ने सदर अंचल निरीक्षक पर बिना पूर्व सूचना के खास महाल जमीन  पर स्थित दुकान को तोड़ने के संबंध में अपनी शिकायत की.जिसे उपायुक्त ने सीओ सदर को प्रेषित करते हुए जांचोपरांत  कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. मौके पर कटकमसांडी निवासी महरू महतो ने अपने बैंक खाते से बिना निकासी पर्ची में हस्ताक्षर के राशि की निकासी के संबंध में शिकायत की,इस पर उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर सम्पूर्ण जाँच कर निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश अग्रणी बैंक प्रबंधक को दियाद्य बड़कागांव प्रखंड की उर्मिला देवी ने वृद्धा पेंशन एवं लम्बी बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगायीद्य इस पर उपायुक्त ने वृद्धा पेंशन निर्गत करने के लिए बीडीओ बड़कागांव एवं बीमारी के इलाज के लिए योजनानुरूप लाभ देने के लिए कल्याण विभाग को आवेदन अग्रसारित किया. इस अवसर पर सहायक निदेशक नियाज अहमद मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश

Next Post

रांची प्रेस क्लब के एजीएम की तैयारियों पर चर्चा

Next Post
कार्य के दौरान पत्रकारों को सचेत रहने की अपील

रांची प्रेस क्लब के एजीएम की तैयारियों पर चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d