मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने N95 मास्क की एक नकली खेप जब्त की है. बाजार में इसकी कीमत 27 लाख रुपये बताई जा रही है. क्राइम ब्रांच को इसके बारे में पहले से सूचना मिली थी.
इसी आधार पर दो इंसपेक्टर अशोक खोट और नीतिन पाटील ने मास्क की सप्लाई कर रहे एक शख्स को धर दबोचा. इस सिलसिले में मुबंई के वर्ली इलाके से एक मिनी ट्रक को जब्त किया गया.
पुलिस के मुताबिक ट्रक में 98 हजार मास्क थे जिनकी सप्लाई मुंबई के अलग-अलग मेडिकल स्टोर में होने थे. पुलिस ने रियाज़ अहमद खान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने धोखाधड़ी, लापरवाही और कॉपीराइट अधिनियम के तहत जनता के जीवन को खतरे में डालने जैसे आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर ये मास्क कहां बनाए गए थे

