रांचीः रांची के रातू रोड आकाशवाणी के बगल स्थित निर्माणाधीन फ्लैट में शुक्रवार की सुबह आग लग गई. जहां आग लगी, उसके बगल में झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता का आवास भी है. आगलगी के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद वहां के गार्ड ने अगल-बगल के लोगों को सूचना दी. इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. उसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी.
सूचना के बाद मौके पर अग्निशामक दल पहुंच कर आग पर काबू पाया. आशंका जतायी जा रही है कि लिफ्ट में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी. जिससे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पलाई जो ढलाई के काम आती है उस पर लग गई और धीरे-धीरे आग चारों तरफ फैलने लगी थी. जिससे स्थिति भयावह हो गई थी. लेकिन मौके पर पहुंचकर अग्निशामक दल ने आग पर काबू पाया. जहां आग लगी उसी के बगल मंत्री सत्यानंद भोक्ता का आवास भी हैं.

